CM सम्राट के 'दरबार' में पहुंचे नीतीश कुमार, Bihar Politics में बदले समीकरण के क्या हैं मायने?

दिव्यांशी भदौरिया     Apr 18, 2026
शेयर करें:   
CM सम्राट के दरबार में पहुंचे नीतीश कुमार, Bihar Politics में बदले समीकरण के क्या हैं मायने?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे, जहां डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी मौजूद थे। इस औपचारिक मुलाकात को बिहार एनडीए गठबंधन में सामंजस्य और संबंधों की मजबूती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

इस शनिवार की सुबह बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार का काफिला निकला और सीधे 5 देशरत्न मार्ग की तरफ बढ़ा। गाड़ी में उनके साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। इसके बाद नीतीश कुमार सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस मिलन से साफ पता चल रहा था कि मुलाकात का मकसद कोई मुद्दा नहीं बल्कि एक दूसरे का हालचाल लेना था।


नीतीश कुमार सम्राट चौधरी से मिले


हालिए में नीतीश कुमार की सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहली मुलाकात है। जब दो नेता मिलते हैं तो राजनीति की बता जरुर होती है। लेकिन बिहार सरकार के सूचना विभाग ने सिर्फ औपचारिक मुलाकात होने की जानकारी दी है। बता दे कि, इस बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। लेकिन दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ नहीं थे।


नीतीश और सम्राट की सीएम बनने के बाद दूसरी मुलाकात


मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने सबसे पहले नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर सहित कई प्रमुख नेताओं से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि, यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी से मिलने के लिए नीतीश कुमार स्वयं उनके पास पहुंचे।


जनता दरबार में सम्राट चौधरी का कार्यक्रम


इस मुलाकात के बाद सीएम सम्राट चौधरी जनता दरबार में पहुंचे। वहां उन्होंने मिलने पहुंचे लोगों को अभिवादन स्वीकार किया। सीएम को जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने बधाई दी। किसी ने फूल, तो किसी ने बुके और किसी ने सीएम को गमछा देकर उनका स्वागत किया। जनता में से ही एक शख्स ने भगवान की तस्वीर गिफ्ट किया।