महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में जीत की ओर बीजेपी,218 सीटों पर महायुति आगे, जानिए MVA का हाल

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। एनडीए के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन 218 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं महा विकास अघाड़ी केवल 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
रविवार को महाराष्ट्र में स्थानीय नगर पंचायत और नगर परिषद के शुरुआती रुझान में बीजेपी प्रचंड जीत को ओर बढ़ रही है। एनडीए के नृतत्व वाली महायुति 218 सीटों से आगे चल रही है। वहीं, विपक्ष की महा विकास अघाड़ी 47 सीटों से आगे चल रही है।
महाराष्ट्र नगर पंचायत और नगर परिषद रूझान
- बीजेपी: 127
- शिवसेना: 54
- एनसीपी: 37
- महायुति कुल: 218
- शिवसेना (UBT): 9
- एनसीपी (SP): 7
- कांग्रेस: 31
- महा विकास अघाड़ी (MVA) कुल: 47
- अन्य: 23
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति बंपर जीत की ओर है। दरअसल, यह परिणाम महायुति की 2024 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के एक साल बाद आया है। इस बीच, अगले महीने में होने वाले बहुचर्चित बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों से पहले स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम भी महत्वपूर्ण हैं।
तनाव के बाद भी महायुति ने अपनी ताकत झोंकी
महाराष्ट्र में काफी समय से महायुति गठबंधन में तनाव देखने को मिला है। महाराष्ट्र में कृषि संकट, महिलाओं की कल्याणकारी योजना में आंशिक भुगतान और किसानों की वित्तीय सहायता की कमी जैसे मुद्दों के बावजूद महाविकास अघाड़ी कड़ा मुकाबला नहीं कर सकी। गौरतलब है कि गंठबंधन में आंतरिक तनाव के बावजूद एकनाथ शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर मजबूत समन्वय स्थापित किया।



