Chandigarh Budget: केंद्रीय बजट में चंडीगढ़ को मिली करोड़ों की सौगात, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक फोकस

अनन्या मिश्रा     Feb 07, 2024
शेयर करें:   
Chandigarh Budget: केंद्रीय बजट में चंडीगढ़ को मिली करोड़ों की सौगात, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक फोकस

चंडीगढ़ को केंद्रीय बजट में 6513.62 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस बार 7.01 फीसदी अधिक राशि का आबंटन किया गया है। हांलाकि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दस फीसदी अधिक बजट की मांग की गई थी।

चंडीगढ़ को केंद्रीय बजट में 6513.62 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस बार 7.01 फीसदी अधिक राशि का आबंटन किया गया है। हांलाकि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दस फीसदी अधिक बजट की मांग की गई थी। इस बार भी सरकार का स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना पर फोकस रहेगा। इस बार सिटी ब्यूटीफुल को केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में 6513.62 करोड़ रुपए की सौगात मिली है।


बता दें कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार शहर की झोली में 426.52 करोड़ रुपए की वृद्धि देखने को मिली है। इससे चंडीगढ़ की विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों को पंख लगेंगे। वहीं शिक्षा और ऊर्जा क्षे6 में सर्वाधिक 2125.68 करोड़ रुपए का बजट मिला है। वहीं पुलिस कल्याण पर बजट का 823.21 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इस बार यूटी प्रशासन की तरफ से सात हजार करोड़ रुपए की मांग रखी गई थी। 


हांलाकि यूटी प्रशासन की ओर से की गई मांग के मुताबिक फंड नहीं मिला, लेकिन बजट में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में यूटी प्रशासन ने 6806 करोड़ रुपए की मांग रखी थी। लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट में 6087 करोड़ की राशि को मंजूरी दी। बाद में दिसंबर 2023 में चंडीगढ़ प्रशासन को रिवाइज्ड बजट में कुल 6678.45 करोड़ की राशि मिली। वहीं साल 2024 के पहले महीने यानी की जनवरी में शहर के बजट में केंद्र ने 591.35 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की।