Mandala Lok Sabha Seat: मंडला लोकसभा सीट पर फग्गन सिंह और ओमकार मरकाम के बीच कांटे की टक्कर

LSChunav     Apr 19, 2024
शेयर करें:   
Mandala Lok Sabha Seat: मंडला लोकसभा सीट पर फग्गन सिंह और ओमकार मरकाम के बीच कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान आज यानी की 19 अप्रैल को हो रहा है। मध्य प्रदेश के मंडला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार मरकाम के बीच कांटे की टक्कर है।

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान आज यानी की 19 अप्रैल को हो रहा है। इस दौरान 6 सीटों पर मतदान किया जाएगा। जिनमें से एक लोकसभा सीट मंडला भी है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार मरकाम के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। हांलाकि इस बार यहां का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। तो आइए जानते हैं इन प्रत्याशियों के बारे में।


भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते

इस बार मंडला सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बताया जा रहा है कि फग्गन सिंह कुलस्ते की जीत में मोदी फैक्टर अहम भूमिका निभा सकता है। हांलाकि इससे पहले फग्गन को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भाजपा ने उनपर दोबारा भरोसा जताया है। बता दें कि मंडला आदिवासी इलाका है और फग्गन भी आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। फग्गन सिंह करीब 8वीं बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इससे पहले वह मंडला लोकसभा क्षेत्र से 6 बार जीत हासिल कर चुके हैं।


कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकार

वहीं कांग्रेस ने मंडला सीट से ओमकार मरकार पर दांव लगाया है। कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम इलाके के तेजी से ऊभरते आदिवासी नेता बनते जा रहे हैं। ओमकार सिंह मरकाम मध्‍यप्रदेश में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। वह प्रदेश कांगेस के महासचिव भी हैं। साल 2008 में ओमकार विधायक चुने गए, वहीं साल 2014 में यह मंडला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन तब उनको हार का सामना करना पड़ा था।