राजस्थान पहुंचे राहुल गांधी की CM अशोक गहलोत ने की अगवानी, कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में शामिल डेलिगेट्स से करेंगे चर्चा

LSChunav     May 09, 2023
शेयर करें:   
राजस्थान पहुंचे राहुल गांधी की CM अशोक गहलोत ने की अगवानी, कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में शामिल डेलिगेट्स से करेंगे चर्चा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 9 मई को माउंट आबू के दौरे पर हैं। इस दौरान वह सर्वोदय संगम कैंप में हिस्सा लेंगे और करीब 6 घंटे माउंट आबू में रहेंगे। बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी भी माउंट आबू पहुंचेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी की 9 मई को माउंट आबू के दौरे पर हैं। कांग्रेस के सर्वोदय संगम कैंप में शामिल होने के लिए वह  माउंट आबू आए हैं। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी आज पहली बार राजस्थान पहुंचे हैं। बता दें कि कल यानी की बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी भी माउंट आबू पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। दिल्ली से रूटीन फ्लाइट के जरिए राहुल गांधी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने डबोक एयरपोर्ट पर राहुल की अगवानी की।


डेलिगेट्स से करेंगे चर्चा

इसके बाद राहुल गांधी उदयपुर से हेलिकॉप्टर से माउंट आबू पहुंचकर सवाईनारायण धर्मशाला में कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे। इस दौरान वह करीब 6 घंटे माउंट आबू में रहेंगे। वहीं शाम 5 बजे वह वापस उदयपुर लौटेंगे। शाम की रुटीन फ्लाइट से राहुल दिल्ली वापस जाएंगे। माउंट आबू में चल रहे कांग्रेस के सर्वोदयी ट्रेनिंग कैंप के डेलिग्रेट्स से भी राहुल गांधी चर्चा करेंगे। इस कैंप में करीब अलग अलग राज्यों के 45 डेलिगेट्स भाग ले रहे हैं। इसमें 5 डेलिगेट्स राजस्थान के भी शामिल हैं।


पिछली बार वर्चुअली जुड़े थे राहुल गांधी

राहुल गांधी पहले भी कांग्रेस के सर्वोदयी कैंपों में जुड़ते रहे हैं। पिछली बार वह तिजारा में हुए कैंप में वर्चुअली रूप से जुड़े थे। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के सर्वोदयी कैंपों में कांग्रेस की मूल विचारधारा के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है। बता दें कि इन कैंपो में चरखा चलाने के साथ ही कई एक्टिविटीज करवाई जाती हैं। इसका पूरा फोकस गांधीवाद और कांग्रेस की विचारधार पर रहता है। वहीं साल में 3 बार यह कैंप लगते हैं।