Delhi की पहली BJP Mayor Shakuntala Arya का 98 वर्ष की आयु में निधन, पार्टी में शोक की लहर

दिल्ली की पहली भाजपा मेयर शकुंतला आर्या का 98 वर्ष की आयु में निधन न केवल एक व्यक्तिगत क्षति है बल्कि भाजपा के सांगठनिक विकास के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन भी है। उनका 1997-98 का कार्यकाल महिला सशक्तिकरण और दिल्ली नगर निगम में पार्टी की मजबूत उपस्थिति का विश्लेषण करने हेतु महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है।
इस समय दिल्ली से दुखद खबर सामने आई है। भाजपा की पहली मेयर रहीं शकुंतला आर्या का 98 साल की उम्र में निधन हुआ है। आपको बताते चलें कि 1997-98 दिल्ली में मेयर चुनी गई थीं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने उनके निधन पर गहरा शोक जता रहे हैं। इसके साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई है।
भाजपा की पहली मेयर बनीं
बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने बताया है कि हमें 1980 के दशक के आखिर से लेकर 2010 के आसपास पार्टी के लिए उन्होंने काम करने का समय काफी याद किया है। शकुंतला आर्या महिला सशक्तिकरण की सच्ची मिसाल थीं और भाजपा की पहली बार मेयर बनीं।
वहीं, आज दोपहर 3.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दिल्ली की पूर्व महापौर श्रद्धेय श्रीमती शकुंतला आर्य जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
— Harsh Malhotra (@hdmalhotra) July 25, 2026
दिल्ली के विकास, जनसेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सशक्त महिला नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण… pic.twitter.com/bhexQziJHa



