Price Hike in Manipur: मणिपुर में बढ़े दूध से लेकर सब्जी और पेट्रोल तक के दाम, जानिए क्या है वजह

LSChunav     Dec 08, 2023
शेयर करें:   
Price Hike in Manipur: मणिपुर में बढ़े दूध से लेकर सब्जी और पेट्रोल तक के दाम, जानिए क्या है वजह

मणिपुर में हिंसा को खत्म हुए करीब 6 महीने का समय होने को है। अब मणिपुर में हालात सामान्य हो रहे हैं। इसी दौरान राज्य में खाने-पीने के सामान की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गई है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

मणिपुर में हिंसा को खत्म हुए करीब 6 महीने का समय होने को है। अब मणिपुर में हालात सामान्य हो रहे हैं। इसी दौरान राज्य में खाने-पीने के सामान की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गई है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में दूध का दाम 170 रुपये प्रति लीटर यानी दोगुने हो गया है। तो वहीं टमाटर के दाम भी आसमान पर है। पहले मणिपुर में सामान इम्फाल के रास्ते आता था। लेकिन अब वही सामान मिजोरम से आ रहा है। जिसकी वजह से राज्य में खाद्य सामान की कीमतों में इजाफा हो गया है।


आपको बता दें कि इम्फाल से चुराचांदपुर तक सामान को लाने में करीब 60 किलोमीटर का रास्ता तय करना होता था। जोकि अब मिजोरम के रास्ते से लाया जा रहा है। ऐसे में यह दूरी अब 600 किमी हो गई है। अब सामान को मणिपुर तक लाने में 24 घंटे का सामान बढ़ा है। इसका मतलब है कि मणिपुर में चीजों के मूल दाम नहीं बल्कि सामान लाने ले जाने का भाड़ा बढ़ा है। जिसका सीधा असर मार्केट में बिकने वाले मूल्यों पर पड़ा है। 


महंगा हुआ सामान

मणिपुर में खाने का सामान और दवाइयों आदि के दाम बढ़े हैं। इम्फाल से सामान आने पर इन चीजों का रेट सामान्य हुआ करता था। लेकिन अब मिजोरम से सामान आने के कारण इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है। इम्फाल से सामान लाने में दो घंटे का समय लगता था। वहीं मिजोरम से सामान आने पर न सिर्फ समय बल्कि किराया भी अधिक हो गया है। सामान की बढ़ती कीमतों की वजह से सब्जियों आदि के दाम भी बढ़ गए हैं। जो टमाटर 25 रुपए में मिलता था, वह अब 150 रुपए में मिल रहा है।