MP: क्या BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ मे शिवराज भी शामिल है? जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून तक

दिव्यांशी भदौरिया     Jun 07, 2024
शेयर करें:   
MP: क्या BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ मे शिवराज भी शामिल है? जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून तक

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं अटकलें लग रही हैं कि शिवराज को जेपी नड्डा की जगह उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने कह दिया है कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की मांग की गई।

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (NDA) ने सरकार बनाने के तैयार है। 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। इस बीच अटकलें लग रही हैं कि शिवराज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी 30 जून को खत्म होने जाने वाला है। जिस वजह से शिवराज को अध्यक्ष बनाने की अटकलें शुरु हुई।

कांग्रेस की मांग- शिवराज बने पीएम

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8.21 लाख वोट से जीत हासिल की है। वाराणासी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत 1.52 लाख मतों से हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा शिवराज सिंह चौहान छाए हुए है। शिवराज ओबीसी हैं, मोदी से आठ साल युवा हैं। खाटी संघी हैं। मोदी सिर्फ 1.5 लाख से चुनाव जीते, जबकि शिवराज 8.21 लाख से जीते हैं। दिल्ली का मौसम बदल रहा है।

नड्डा का कार्यकाल 30 जून तक

जेपी नड्डा 2012 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। 2014 में जब अमित शाह मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला तो नड्डा को संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था। 2019 में नड्डा को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। 2020 में उन्हें फुलटाइम अध्यक्ष चुना गया।