Delhi Jantar Mantar पर पुलिस का Lathicharge, Sansad March को लेकर बढ़ी टेंशन और Section 163 लागू

शिक्षा सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च और पुलिस लाठीचार्ज की घटना लोकतांत्रिक अधिकारों और प्रशासनिक नियंत्रण के बीच बढ़ते संघर्ष का विश्लेषण करती है। धारा 163 लागू होने के बावजूद चंद्रशेखर आजाद और सोनम वांगचुक के समर्थन से यह आंदोलन जंतर मंतर लाठीचार्ज और नीतिगत सुधारों की बड़ी मांग को रेखांकित करता है।
आज यानी 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी का प्रस्तावित संसद मार्च है। शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लंबे समय धरना दिया जा रहा है। सुबह 6.30 बजे से जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जमा है। इस समय जंतर-मंतर पर चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन और आज प्रस्तावित 'संसद मार्च' को लेकर राजधानी दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।
जंतर मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज
इस दौरान जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज किया है। इसके अलावा, सांसद चन्द्रशेखर आजाद संसद मार्च के लिए जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि सरकार अपना 'धर्म' निभा रही है, पुलिस अपना 'धर्म' निभा रही है और मैं इस मिट्टी के प्रति अपना फर्ज निभाने के लिए इस संघर्ष का हिस्सा हूं। एक भारतीय युवा होने के नाते, मैं युवाओं का दर्द समझता हूं। मैं यहां उनकी आवाज़ बनने और उनके साथ खड़ा होने के लिए हूं। उनके साथ अन्याय हो रहा है। सरकार ऐसा होने दे रही है..." वह यह भी कहते हैं, "हम पार्लियामेंट में भी लड़ेंगे।"
सीजेपी ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली: दिल्ली पुलिस
इस बीत, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीजेपी द्वारा आयोजित इस मार्च के लिए अनुमति नहीं ली गई है और न ही दी गई है। नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत बिना अनुमित पांच या अधिक लोगों के जुलूस या प्रदर्शन पर पाबंदी है। पुलिस उपायुक्त ने जनता को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार अनधिकृत प्रदर्शन से दूरी बनाए, वरना कानूनी कार्रवाई होगी।
सीजेपी ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली: दिल्ली पुलिस
इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि "हमारी तरफ से कोई भी गलत काम नहीं करेगा। यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि यह विरोध प्रदर्शन और मार्च शांतिपूर्ण रहे। हम यहां एक महीने से बैठे हैं। सोनम वांगचुक ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी है। हम इस विरोध प्रदर्शन को बदनाम नहीं होने दे सकते।"
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, says, "The biggest march in India's history is about to take place. For the past 10-12 years, attempts have been made to destroy democracy in this country. By sitting at Jantar Mantar for a month,… pic.twitter.com/9qjO1ACNtY
— ANI (@ANI) July 20, 2026



