Congress अध्यक्ष Kharge और Pawan Khera की राज्यसभा में एंट्री, Karnataka में BJP को मिली सिर्फ एक सीट

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी को एक सीट मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान के साथ बीजेपी के एम. नागराज को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, क्योंकि एक निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया था।
कर्नाटक से कांग्रेस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में चार उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। असल में चुनाव में जीतने वाले चार उम्मीदवारों में तीन कांग्रेस को एक बीजेपी का है। गुरुवार को कर्नाटक राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के नामों का ऐलान किया है।
राज्य के निर्वाचन आधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य के मौजूदा चार राज्यसभा सदस्यों इरन्ना कडाडी और नारायण कोरागाप्पा (दोनों भाजपा से), कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी.देवेगौड़ा का कार्यकाल 25 जून को खत्म होने जा रहा है। इन खाली पदों को भरने के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी। बता दें कि, खरगे कर्नाटक से संसद के उच्च सदन के लिए फिर से मैदान में थे।
राज्यसभा चुनाव विजेताओं की लिस्ट
- एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा चुनाव जीतने में सफल रहें।
- कांग्रेस सचिव मंसूर अली खान भी चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंच गए हैं।
- कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का नाम भी विजेताओं की लिस्ट में शामिल है।
- भाजपा एम.नागराज भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वो इस चुनाव में बीजेपी के इकलौते राज्यसभा पहुंचने वाले सांसद बन गए।
18 जून को होना था चुनाव
आपको बताते चले कि, कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 18 जून के लिए तय था और सोमवार (नामांकन की आखिरी तारीख) तक पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। कर्नाटक विधानसभा के सदस्यों को इस चुनाव में विधान सौध में मतदान करना था। लेकिन, अधिकारियों ने बताया कि जांच के समय एक निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा दाखिल नामांकन रद्द कर दिया गया। उम्मीदवारी लेने की आखिरी तारीख बृहस्पतिवार थी। अधिकारियों ने यह बताया है कि मैदान में सिर्फ चार उम्मीदवार ही बचे थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
सीएम डीके शिवकुमार ने दी बधाई
इस बीच, कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेताओं पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बधाई दी। डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि चुने गए नेता संसद में कर्नाटक के हितों की वकालत करेंगे। डीके शिवकुमार ने कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री पवन खेड़ा और श्री मंसूर अली खान को हार्दिक बधाई। उन्होंने आगे कहा कि मुझे भरोसा है कि वे संसद में कर्नाटक के हितों की वकालत करेंगे, हमारे लोगों की उम्मीदों को प्रभावी ढंग से रखेंगे और राज्य की निरंतर प्रगाति और विकास के लिए काम करेंगे।



