Loksabha Election Result: चुनावी युद्ध में उतरें मनोरंजन जगत के सितारे, बीजेपी से आगे चल रहीं हेमा मालिनी और कंगना, निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिहं पीछे

दिव्यांशी भदौरिया     Jun 04, 2024
शेयर करें:   
Loksabha Election Result: चुनावी युद्ध में उतरें मनोरंजन जगत के सितारे,  बीजेपी से आगे चल रहीं हेमा मालिनी और कंगना,  निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिहं पीछे

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान सामने आ चुके हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में कई बड़े दिग्गज सितारे चुनाव लड़ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन, किस सीट से आगे चल रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार सिनेमा जगत के कई सितारे चुनाव लड़ रहे हैं। वैसे सिनेमा और सियासत का नाता बहुत पुराना है। बॉलीवुड से लेकर साउथ में भी ऐसे कई सितारे हैं, जो राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर गए। आइए जानते हैं कि मनोरंजन जगत की कौन-सी हस्ती किस लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में है।

मनोरंजन जगत के बड़े चेहरे उतरे चुनावी रण में

-गोरखपुर से भाजपा के रवि किशन आगे

-मंडी से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रणौत आगे

- बिहार की काराकाट सीट से भोजपुरी कलाकार और निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह पीछे

-मेरठ से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता अरुण गोविल आगे

-उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी आगे

-आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पीछे

-गुडगांव से कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता राज बब्बर आगे

-मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री हेमा मालिनी आगे

-हुगली सीट से भाजपा प्रत्याशी और टॉलीवुड अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी पीछे

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ रही है। वह तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की टिकट से चुनाव में उतरी हैं। हेमा मालिनी मथुरा सीट से आगे चल रही है।

साल 2019 में मथुरा सीट से हेमा मालिनी को विजय मिली है।

राज बब्बर

हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेता राज बब्बर है। राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। वहीं, इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हैं। गुडगांव से कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता राज बब्बर आगे चल रहे हैं।

कंगना रणौत

मंडी से बीजेपी प्रत्याशी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत चुनाव में उतरी हैं। कंगना के सामने विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस उम्मीदवार हैं।  विक्रमादित्य मंडी से मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।

रवि किशन

उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीट गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भाजपा के टिकट पर फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। रवि किशन पहले से ही इस सीट से सांसद हैं। वहीं, इस सीट की चुनावी लड़ाई में दो फिल्मी चेहरों के बीच है। रवि किशन के सामने सपा से काजल निषाद चुनाव लड़ रही हैं, जो खुद भोजपुरी कलाकार हैं।

पवन सिंह

बिहार काराकट सीट से निर्दलीय चुनाव प्रत्याशी पवन सिंह हैं, जो एक भोजपुरी कलाकर हैं। पवन सिंह की काराकट सीट की लड़ाई काफी दिलचस्प है। वहीं, इस सीट से उपेंद्र कुशवाह यहां से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी हैं। इंडी गठबंधन से राजा राम सिंह उतरे हैं।  इस सीट से पवन सिंह पीछे चल रहे हैं।