Jamui कांड को लेकर Tejashwi Yadav का Samrat Choudhary पर बड़ा हमला, पोस्ट शेयर कर कसा तंज

दिव्यांशी भदौरिया     Sep 22, 2026
शेयर करें:   
Jamui कांड को लेकर Tejashwi Yadav का Samrat Choudhary पर बड़ा हमला, पोस्ट शेयर कर कसा तंज

बिहार में जमुई कांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने स्टैंडअप कॉमेडी के अंदाज में सम्राट चौधरी पर तीखा सियासी हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर काल्पनिक संवाद साझा कर सरकार पर इस मामले को जाति और धर्म के रंग में रंगने का आरोप लगाया है।

इस समय बिहार में जमुई कांड को लेकर सियासत गरमाई हुई है। मंगलवार को तेजस्वी यादव को सीधे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को निशाने पर लिया। जिस तरह से स्टैंडअप कॉमेडी की जाती है, उसी तर्ज पर तेजस्वी ने सीएम सम्राट पर स्टैंअप अटैक किया है।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जातिवाद से लेकर अन्य तरह के आरोप भी लगाए हैं।

सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस को किया फोन

आपको बता दें कि, तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में जो लिखा है, उसे हम ज्यों का त्यों यहां लिख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने इस दौरान भगवा, हरा और जाति से लेकर तमाम बातों को साझा किया हैं और सीएम सम्राट चौधरी पर कई तंज कस दिए हैं। आइए आपको बताते हैं तेजस्वी यादव ने क्या-क्या लिखा है।

'असल में जमुई कांड के समय जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फोन घुमाकर पूछा।

- CM: लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था?

- पुलिस- सर.... भगवा! एकदम आप जैसा

- CM: फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना जी?? अच्छा ....ध्यान से देखिए उस भगवा गमछे में कहीं राई भर भी हरा रंग है?

- पुलिस: नहीं हुजूर, हमारे O ने तो आपकी फर्जी AI को दर्जी बनाकर पूछ लिया, कहीं हरा नहीं है। AI कह रहा है कि इन आरोपियों की उम्र में बोरिंग रोड पर आपका सीएम भी यही काम करता था।

तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट पर किए 'ताबड़तोड़ स्टैंडअप अटैक'

इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने इसके बाद भी काफी कुछ लिखा है। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट पर हमला बोलते हुए पोस्ट किया है। नीचे देखें क्या लिखा है-

CM:- बकवास बंद करो, जल्दी से आरोपियों की जाति बताओ?
पुलिस:- सर, ये सब इधर के ही समर्थक है।
CM:- कुछ करो, मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो, कैसे भी।
पुलिस:- सर मुश्किल है
CM:- सस्पेंड कर देंगे तुमको, जो बोला वो करो! किसी दारू और मर्डर केस के आरोपी को इस केस में फंसा दो लेकिन कछु करो यार।
पुलिस:- सर, हम तो आपसे ज्यादे ही व्याकुल है।
CM:- ज्यादा होशियार बनते है, जल्दी करो! (दांत पीसते हुए) मोदी जी अब चुनाव में कहां से, मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे, पॉवर होला ई खालीली…जाति में रे गाना टेलीप्रॉम्प्टर पर गायेंगे? (बुदबुदाते हुए), ये हरा गमछा और AI वाला डायलॉग हमको कौन अधिकारी रटवाया था रे….दीपक? जरा पता करो।'

तेजस्वी यादव ने जमुई कांड को जाति और रंग से जोड़ा

यह सब देखकर लग रहा है कि तेजस्वी यादव जमुई में छात्रा के साथ हुई वहशत को जाति और रंग से जोड़ रहे हैं। तेजस्वी इससे पहले सोमवार को घटना की कड़ी निंदा करते हुए बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला था। अब उनके लिए नए सियासी वार से तय हैं कि इस मुद्दे को हाथ से जाने नहीं देंगे।