Bhopal Farmers Protest: शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम, Moong MSP पर ठनी, क्या Mohan Yadav सरकार झुकेगी?

दिव्यांशी भदौरिया     Jul 29, 2026
शेयर करें:   
Bhopal Farmers Protest: शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम, Moong MSP पर ठनी, क्या Mohan Yadav सरकार झुकेगी?

भोपाल में मूंग की सरकारी खरीद और एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन सरकार की कृषि नीति और प्रशासनिक संवाद की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। मोहन यादव सरकार द्वारा गठित समिति के बावजूद किसान पांच बजे के अल्टीमेटम पर अडिग हैं, जो किसान कल्याण के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बढ़ते अंतर का संकेत है। इस विरोध प्रदर्शन में भोपाल किसान आंदोलन और मूंग एमएसपी जैसे मुद्दे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रमुखता से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

इस समय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है। एमपी में समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल चल रहा है। बताया जा रहा है कि किसानों में शाम 5 बजे तक का समय मांगों पर निर्णय लेने के लिए सरकार को दिया है। अगर कोई हल नहीं निकला तो वह इससे आगे की रणनीति को तय करेंगे।


किसानों ने आंदोलन के बीच दी शाम 5 बजे तक की चेतावनी

मोहन यादव सरकार से किसान नाराज नजर आ रहे हैं। एमपी में किसान सड़कों पर उतर गए हैं। समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने सहित पांच मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले किसानों को मंगलवार को होशंगाबाद रोड़ स्थित सावरकर सेतु पर रोक लिया गया था। 

जिसके बाद किसानों ने यहीं पर डेरा जमा लिया है। बता दें कि, कल रात एक तरफ रोड पर दाल बाटी बनाना शुरु हुआ और दूसरी तरफ हनुमान चालीसा का पाठ किया। किसान मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े थे।

बुधवार को किसान आंदोलन का असर स्कूलों पर भी नजर आया है। नर्मदापुरम रोड सहित प्रभावित क्षेत्रों के अधिकांश स्कूलों में छुट्टी की गई है, बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह फैसला लिया है। 


किसानों की मांग क्या है?

- मूंग की 100% खरीदी हो।


- MSP की कानूनी गारंटी दें।


 - खाद की पर्याप्त उपलब्धता हो।


 - अमरेकिा से ट्रे़ड डील रद्द की जाए।


 - किसानों को दी मोदी-गारंटी पूरी करें।


किसान सीएम आवास की तरफ कूच करेंगे- जीतू पटवारी

एमपी कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मप्र के किसान भाईयों, नर्मदापुरम के बरखेड़ा से शुरु हुई किसान क्रांति पैदल यात्रा ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप और 11 मील होते हुए भोपल पहुंचे। 5 हजार से अधिक किसान परिवार राजधानी की सड़क पर डटे हैं। किसान लड़ाके आज मुख्यमंत्री निवास की तरफ कूच करेंगे।


क्या कहा सीएम मोहन यादव?

सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसानों के लिए संपूर्ण मध्यप्रदेश में किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। इतना ही नहीं, किसानों के लिए कमेटी बनाई है। जो किसानों से संवाद करेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री से प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर चर्चा करेंगे। जनता को परेशानी न हो। इस बात की चिंता दोनों पक्षों को करना चाहिए। संवाद से हल निकाला जाएगा।