Nitish Kumar Poster: बेंगलुरु में शुरू हुआ नीतीश कुमार पर पोस्टर वार, क्या बिहार के CM साध पाएंगे महागठबंधन का पुल

अनन्या मिश्रा     Jul 18, 2023
शेयर करें:   
Nitish Kumar Poster: बेंगलुरु में शुरू हुआ नीतीश कुमार पर पोस्टर वार, क्या बिहार के CM साध पाएंगे महागठबंधन का पुल

बेंगलुरु में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लगाए गए पोस्टर से राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई। इस दौरान नीतीश कुमार पर निशाना साधा जा रहा है। बेंगलुरु में महागठबंधन की दूसरी बैठक बुलाई गई है।

जहां एक ओर कर्नाटक के बेंगलुरु में विपक्षी दलों की महागठबंधन बैठक की जा रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पोस्टर पर चर्चा जोरों पर है। जिस प्रकार से भागलपुर में ब्रिज टूटने का मामला सामने आया था। तब विपक्ष और तमाम राजनीतिक दलों ने बिहार की नीतीश सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। ऐसे में सवाल यह बनता है कि सवालों से घिरे बिहार के नीतीश कुमार क्या महागठबंधन के पुल को साधने में कामयाब होंगे। 


बता दें कि बेंगलुरू की सड़कों पर बिहार सीएम पर निशान साधने वाले पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। यह बैनर बेंगलुरु के चालुक्य सर्कल, हेब्बाल के पास एयरपोर्ट रोड और विंडसर मैनर ब्रिज पर लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने चालुक्य सर्कल से इन बैनरों को हटा दिया है। संयुक्त विपक्ष की बैठक के दूसरे दिन नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले पोस्टर और बैनर बेंगलुरु में कई जगहों पर लगाए गए थे। इन पोस्टर्स में दोनों बार भागलपुर के ब्रिज गिरने का जिक्र किया गया है। 


वहीं पटना में विपक्षी पार्टी की बैठक के बाद अब महागठबंधन की दूसरी बैठक बेंगलुरु में हो रही है। इस बैठक में बिहार के दोनों बड़े नेता यानी की बिहार के सीएम नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे। साल 2024 के लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए इस बैठक में तमाम विपक्षी पार्टियां हिस्सा ले रही हैं। बताया जा रहा है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा स्ंख्या में राजनैतिक दल और नेता इसमें हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु पहुंच रहे हैं।  


महागठबंधन ने पटना में बैठक होने के बाद दूसरी बैठक बेंगलुरु में बुलाई है, तो वहीं एनडीए भी कहां चूक कर सकता है। ऐसे में एनडीए के दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसमें करीब 38 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में हो रही महागठबंधन की बैठक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी मिलकर एक मंच पर एकत्र हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह भ्रष्टाचार का गठबंधन है। जिसनें देश नहीं बल्कि परिवार को सबसे ऊपर रखने का काम किया है।