Bankipur में Prashant Kishor का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के हुजूम संग भरा Nomination

दिव्यांशी भदौरिया     Jul 13, 2026
शेयर करें:   
Bankipur में Prashant Kishor का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के हुजूम संग भरा Nomination

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने विशाल पदयात्रा के साथ नामांकन दाखिल कर सियासी माहौल गरमा दिया है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में उनका सामना भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और राजद की रेखा गुप्ता से होगा, जिससे यह सीट बिहार की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गई है।

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। आज यानी 13 जुलाई को इस सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। आज 3 प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

बता दें कि, जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, एनडीए की तरफ से भाजपा नीरज कुमार सिन्हा और तेज प्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी आज अपना पर्चा दाखिल करेंगे। आज नामांकन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगा। आइए आपको इससे संबंधित जानकारी को आप से साझा करें।


नॉमिनेशन फाइल करने के लिए निकले प्रशांत किशोर

जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने के लिए निकल चुके हैं। इस खास मौके पर उनके साथ भारी संख्या में समर्थकों का हुजूम मौजूद है। जन सुराज पार्टी के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर के इस नामांकन को लेकर राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल है। समर्थकों का गजब उत्साह देखने को मिल रहा है। 


संजय सरावगी बोले NDA प्रत्याशी जीतेगा

इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव है और तेजस्वी यादव यूरोप के भ्रमण पर हैं। इस बार एनडीए के प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव में और अधिक मतों से जीतेंगे। पिछली बार राजद को 51 हजार वोटों से हराया था, इस बार इससे भी अधिक वोटो से राजद को हराएंगे।


नामांकन के बाद जनता के बीच उतरेंगे बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा, बांकीपुर में करेंगे रोड शो

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक, नामांकन दाखिल के बाद नीरज सिन्हा बांकीपुर में रोड शो भी करेंगे। रोड शो को लेकर तैयारियां चल रही हैं। 


 बांकीपुर में कौन-कौन लड़ रहा चुनाव?

आपको बताते चलें कि, बांकीपुर में प्रशांत किशोर का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा से है। राजद ने यहां से रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं तेज प्रताप की जेजेडी ने वीणा मानवी को अपना प्रत्याशी बनाया है।