Wayanad Landslide: राहुल गांधी ने वायनाड के पीड़ितो से किया वादा, लगाया गले

दिव्यांशी भदौरिया     Aug 03, 2024
शेयर करें:   
Wayanad Landslide: राहुल गांधी ने वायनाड के पीड़ितो से किया वादा, लगाया गले

राहुल और प्रियंका गांधी ने वायनाड में अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। इस हादसे में खोने वालों को राहुल गांधी सांत्वना दी।

केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। इस बीच कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी शुक्रवार को वायनाड में घटनास्थल पर पहुंचे और पीडितों से मिले। इस बीच राहुल गांधी से कई लोग मिले और हादसे का जिक्र कर फूट-फूटकर रोने लगे। दोनों ने हादसे में अपनों को खोने वालों और घायलों को सांत्वना दी।

जिला प्रशासन के साथ राहुल ने बैठक 

वायनाड में हुए लैंडस्लाइड हादसे में जितना भी नुकसान हुआ है राहुल गांधी 100 से अधिक घर बनाकर देगी। इस समय राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां गुरुवार से हूं। मैनें पहले भी कहा कि यह बहुत भयानक त्रासदी है। हम कैंप और अस्पताल गए और स्थिति का जायजा  लिया। हमने जिला प्रशासन के साथ एक बैठक भी की। उन्होंने बताया कि कितना नुकसान हुआ है।

राहुल गांधी दो बार वायनाड से दर्ज की जीत

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड संसदीय सीट से राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी। अब 2024 में उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज की। लेकिन वह रायबरेली से भी जीते थे इसलिए राहुल गांधी ने यहां इस्तीफा दे दिया था।