राजस्थान में One State One Election का शंखनाद: पहली बार साथ होंगे Local Body और Panchayat चुनाव

दिव्यांशी भदौरिया     Jul 21, 2026
शेयर करें:   
राजस्थान में One State One Election का शंखनाद: पहली बार साथ होंगे Local Body और Panchayat चुनाव

राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक दक्षता और संसाधनों के व्यय को कम करने हेतु 'वन स्टेट वन इलेक्शन' के तहत निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। इस एकीकृत प्रक्रिया से सरकारी मशीनरी पर दबाव कम होगा और विकास कार्यों में गति आएगी। राजस्थान चुनाव 2024 नगर निकाय पंचायत चुनाव कार्यक्रम।

देश में पहली बार राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव वन स्टेट वन इलेक्शन की तर्ज पर होने जा रहा है। राज्य सरकार की तरफ से राजस्थान के हाईकोर्ट नें जो चुनावी कार्यक्रम पेश किया गया है। इसमें स्पष्ट रुप से बताया हुआ है कि प्रदेश की सभी नगर निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ होने वाले हैं। लेकिन यह चुनाव अलग-अलग चरण में होंगे लेकिन पहली बार एक साथ 90 दिनों में प्रदेश के सभी निकायों और पंचायतों के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।


309 निकाय और 14,403 पंचायतों के होंगे चुनाव

राजस्थान में कुल 309 नगर निकाय है जिसमें नगर निगम, नगर पालिकाएं और नगर परिषदें भी शामिल हैं। सरकार की तरफ से चुनावी कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश किया गया। इसमें बताया गया है कि निकाय चुनाव दो चरण में संपन्न कराए जाएंगे। इसी तरह प्रदेश में कुल 14403 ग्राम पंचायतें और 457 पंचायत समितियां हैं। यह सभी चुनाव एक साथ होने जा रहे हैं। असल में चार चरण में चुनाव पूरे कराए जाएंगे।


आजादी के बाद से पहली बार एक साथ होंगे चुनाव

राज्य के चीफ इलेक्शन ऑफिसर राजेश्वर सिंह का कहना है कि राजस्थान में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि किसी राज्य में निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होने जा रहा है। लेकिन चुनाव से जुड़े कार्यक्रम को संपादित करने के लिए हजारों कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है।