Rajasthan Panchayat Chunav Voting: दोपहर 1 बजे तक 36.76% मतदान, हनुमानगढ़ सबसे आगे

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत 27 जिलों में मतदान जारी है। इस चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों के लिए 9,094 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में औसतन 36.76 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जिसमें हनुमानगढ़ सबसे आगे और टोंक सबसे पीछे रहा।
आज यानी 3 नवंबर 2026 को राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों में मतदान हो रहा है। वैसे इस चुनाव में जिला परिषद के 377 और पंचायत समितियों के 2,119 वार्डों में मतदान हो रहा है। बता दें कि, इस चुनाव में करीब 9,094 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जयपुर की पांच पंचायत समितियों में चाकसू आगे
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में औसतन 36.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। हनुमानगढ़ जिले में सबसे अधिक 45.89 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल चुकी हैं। वहीं, टोंक में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ।
सुबह दस बजे तक जयपुर में औसतन मतदान 14.89 प्रतिशत था। जिलों के आंकड़ों में हनुमानगढ़ 45.89 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा।
खैरथल-तिजारा में 46.70 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 46.85 प्रतिशत और बांसवाड़ा में 45.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बीकानेर में 44.01 प्रतिशत और चूरू में 43.22 प्रतिशत वोट पड़े।
टोंक और सवाई माधोपुर में मतदान की रफ्तार धीमी
जिला लेवल पर टोंक में 29.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सवाई माधोपुर में 30.39 प्रतिशत, बालोतरा में 37.72 प्रतिशत और भारतपुर में 34.60 प्रतिशत मतदान हुआ। टोंक जिले की पीपलू पंचायत समिति में 28.64 प्रतिशत, उनियारा में 29.62 प्रतिशत, देवली में 30.56 प्रतिशत और मालपुरा में 32.35 प्रतिशत वोट पड़े।
सवाई माधोपुर की बामनवास पंचायत समिति में 28.94 प्रतिशत और बौंली में 28.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
धोरीमन्ना और पहाड़ी में सबसे कम मतदान
पंचायत चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्रों में बालोतरा की धोरीमन्ना पंचायत समिति सबसे पीछे रही है। यहां की सुबह 10 बजे तक सिर्फ 7.25 प्रतिशत वोट पड़े। डीग की पहाड़ी में 7.30 प्रतिशत, बालोतरा की गिड़ा में 10.29 प्रतिशत, सलूम्बर की सेमारी में 10.05 प्रतिशत और उदयपुर की खेरवाड़ा में 10.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।



