RJD में Poster War: तेजस्वी यादव को बहन रोहिणी का सीधा Message? 'अकेले ही गद्दारों पर भारी हूं'

दिव्यांशी भदौरिया     Jun 01, 2026
शेयर करें:   
RJD में Poster War: तेजस्वी यादव को बहन रोहिणी का सीधा Message? अकेले ही गद्दारों पर भारी हूं

बिहार में राजद कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने सियासी घमासान तेज कर दिया है, जिसमें लालू यादव संग बेटी रोहिणी आचार्य की तस्वीर और कविता तेजस्वी यादव के लिए एक राजनीतिक संदेश मानी जा रही है। यह पोस्टर लालू परिवार के भीतर एक नए शक्ति संघर्ष और रोहिणी की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का स्पष्ट संकेत देता है।

इस समय बिहार में सियासी घमासन मचा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल राबड़ी आवास को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दफ्तर के बाहर लगाया गया एक पोस्टर चर्चा का केंद्र बन गया है। पोस्टर में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पुत्री रोहिणी आचार्य की तस्वीरें प्रमुखता से दिखाई गई हैं, साथ ही एक कविता भी लिखी गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पोस्टर के माध्यम से रोहिणी आचार्य के समर्थकों ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव तक एक खास राजनीतिक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है।


मेरा लाहू बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है

आपको बता दें कि, इस पोस्टर को किसने बनवाया है? इसका जिक्र तो नहीं है। लेकिन, इसे पढ़कर स्पष्ट लग रहा है कि यह रोहिणी आचार्या के समर्थक ने ही लगाया है। इसमें लिखा है, 'न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं, अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं, मेरा लूह बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है।"


तेजस्वी को मैसेज देना चाहती हैं

राजनीतिक एक्सपर्ट की माने तो रोहिणी के समर्थक इस पोस्टर के जरिए तेजस्वी यादव को ही मैसेज देना चाहती है। उनका कहना है कि हौसला नहीं टूटा है। वे अकेले ही राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद से गद्दारी करने वालों से परेशान है। इस समय लालू यादव सिंगापुर रोहिणा आचार्य के घर गए हैं। सिंगापुर में अपना इलाज करा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद रोहिणी परिवार से नाराज चल रही है। लालू ने रोहिणी को मनाने का कई प्रयास किए हैं।