Nagaland Students: NIT नागालैंड के स्टूडेंट्स पहुंचे छत्तीसगढ़, जानिए क्यों कहा PM मोदी को शुक्रिया

LSChunav     Jun 20, 2023
शेयर करें:   
Nagaland Students: NIT नागालैंड के स्टूडेंट्स पहुंचे छत्तीसगढ़, जानिए क्यों कहा PM मोदी को शुक्रिया

नागालैंड NIT के स्टूडेंट्स ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ऐतिहासिक नगरी सिरपुर का भ्रमण किया। यहां पर स्टूडेंट्स ने राज्य की संस्कृति, परंपरा आदि के बारे में जाना है। छात्र यात्रा को लेकर काफी उत्साहित थे।

नागालैंड NIT के छात्रों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत महासमुंद जिले के ऐतिहासिक नगरी सिरपुर का भ्रमण किया। बता दें कि यहां पर नागालैंड के छात्रों ने सुरंग टीला, महादेव मंदिर, तिवर देव विहार, लक्ष्मण मंदिर आदि का भ्रमण किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत छत्तीसगढ़ पहुंचे छात्र इस भ्रमण को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए।


नागालैंड से छत्तीसगढ़ भ्रमण पह पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपनी यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण करने यहां पर आने का मौका मिला। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की भी तारीफ की। छात्रों ने कहा कि राज्य की मेहमान नवाजी काफी शानदार और सराहनीय है। छत्तीसगढ़ के सिरपुर का इतिहास अपने आप में अनोखा है। छात्रों ने कहा कि वह नागालैंड के लोगों से एक बार छत्तीसगढ़ घूमने के लिए जरूर कहेंगे।


जानिए क्या है कार्यक्रम

बता दें कि भारत सरकार देश के हर राज्य की सभ्यता, खान-पान, खेलकूद, परंपरा, संस्कृति और ऐतिहासिक स्थानों के बारे में लोगों को दिखाने व बताने के लिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी कार्यक्रम के तहत NIT नागालैंड के 43 युवा संचालित युवा संगम अभियान में 15 जून से 20 तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ NIT के स्टूडेंट्स नागालैंड भ्रमण पर गए हुए हैं। इस कार्यक्रम में 18 से 35 साल के युवा शामिल है। यह राज्य की अलग-अलग जगहों यहां की परंपरा, संस्कृति और खेलकूद के बारे में जानेंगे।