Rahul Gandhi मानहानि केस में Sultanpur की MP-MLA Court आज सुनाएगी फैसला

दिव्यांशी भदौरिया     Oct 26, 2026
शेयर करें:   
Rahul Gandhi मानहानि केस में Sultanpur की MP-MLA Court आज सुनाएगी फैसला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े 2018 के मानहानि केस में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट आज राहुल गांधी पर फैसला सुना सकती है। अदालत के आदेशानुसार व्यक्तिगत पेशी के लिए राहुल गांधी दिल्ली से सुल्तानपुर निकल चुके हैं। करीब आठ साल की कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट सोमवार को मनहानि से संबंधित केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अपना फैसला सुना सकती हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी के इस मामले में बीते 13 अक्तूबर को बहस हुई थी। कोर्ट में पेश होने के लिए राहुल गंधी नई दिल्ली से सुल्तानपुर के लिए निकल चुके हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले आ रहे इस फैसले पर सबकी निगाहें बनीं हुई है।

इस समय पूरे शहर में कांग्रेस नेताओं ने आठ जगह पर राहुल गांधी का स्वागत करने की तैयारी की है। इससे पहले वह 2024 में सुल्तानपुर कोर्ट आए थे। 20 फरवरी 2024 को वह इस मामले में पहली बार कोर्ट में पेश किए गए और जमानत ली थी।

2018 में दिया था बयान

आपको बताते चलें कि, यह पूरा मामला साल 2018 का है। बेंगलुरु में हुए एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उस दौरान सुल्तानपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे विजय मिश्रा ने कोर्ट में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके 4 अगस्त, 2018 को एमपी-एमएलए कोर्ट में यह मामला दर्ज हुआ। फिर 16 दिसंबर 2018 को कोर्ट ने राहुल गांधी को पेश होने के लिए समन भेजा।

कोर्ट ने राहुल को व्‍यक्तिगत पेशी का दिया है आदेश

करीब 8 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकती है। अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को फैसले के दिन व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ल ने अपने लिखित बहस में बयान देने की बात स्वीकार की है। हालांकि, यह भी कहा गया कि इसे तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। इसके बाद जवाब में परिवादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने अपनी दलीलें रखीं और न्यायिक फैसलों का हवाला दिया।