Tejashwi Yadav: गुजरातियों को ठग कहने के मामले में बढ़ सकती हैं तेजस्वी यादव की मुश्किलें

LSChunav     Jun 28, 2023
शेयर करें:   
Tejashwi Yadav: गुजरातियों को ठग कहने के मामले में बढ़ सकती हैं तेजस्वी यादव की मुश्किलें

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा गुजरात के लोगों पर दिए गए बयान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। बता दें कि मानहानि के केस पर आज कोर्ट फैसला दे सकती है। तेजस्वी यादव पर 26 अप्रैल को मानहानि का केस दर्ज किया गया था।

आज अहमदाबाद की कोर्ट मानहानि के केस में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर सुनवाई करेगी। बता दें कि अदालत ने 28 जून को इस मामले को क्लोज करने की बात कही थी। जिसके बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट तेजस्वी यादव के खिलाफ जो मानहानि का केस हुआ, उस पर आज कोई निर्णय ले सकती है। पिछली बार हुई सुनवाई में गवाहों की पेशी की गई थी। उन गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे। तेजस्वी यादव पर 26 अप्रैल को मानहानि का केस दर्ज किया गया था।


वहीं अभी तक शुरूआती तौर पर मानहानि होने की आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं अदालत ने तेजस्वी यादव के बयान की सीडी मांगी थी। जिसको आधार बनाकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद कोर्ट को तेजस्वी के बयान की सीडी दी जा चुकी है। मार्च महीने के आखिर में तेजस्वी ने मेहुल चौकसी पर जनता को संबोधित करते हुए गुजरात के लोगों का अपमान किया था। उन्होंने गुजरात के लोगों को ठग कहा था। मामले की सुनवाई 3 बजे के आसपास शुरू हो चुकी है।


इस दौरान जज डीजे परमार सबूतों और साक्ष्यों की जांच कर बताएंगे कि तेजस्वी यादव पर मानहानि का केस चलाने के लिए पर्याप्त है या नहीं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि देश में जो वर्तमान की स्थिति है, उसमें गुजराती ठग ही शामिल हो सकते हैं और उनकी ठगी को माफ कर दिया जाएगा। बता दें कि उन्होंने यह बयान विधानसभा परिसर में दिया था। लेकिन क्या उनके द्वारा दिया गया इस तरह का बयान गुजरात के लोगों के लिए मानहानि हो सकता है। इस पर ही कोर्ट आज फैसला लेगी।