Lok Sabha Elections: ओडिशा में BJP-BJD में गठबंधन पर नहीं बनी बात, अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा

LSChunav     Mar 27, 2024
शेयर करें:   
Lok Sabha Elections: ओडिशा में BJP-BJD में गठबंधन पर नहीं बनी बात, अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा

देश में इस बार 18वीं लोकसभा के अलावा चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इन चार राज्यों में एक राज्य ओडिशा भी है। जानकारी के मुताबिक ओडिशा में राज्य में बीजेपी और बीजेडी अलग-अलग चुनाव लड़ने जा रही है।

देश में इस बार 18वीं लोकसभा के अलावा चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इन चार राज्यों में एक राज्य ओडिशा भी है। संभावना जताई जा रही है कि राज्य में भाजपा और बीजेडी एक साथ गठबंधन में चुनाव लड़ सकती है। लेकिन अब मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बात पर कोई भी नतीजा नहीं आया। लिहाजा राज्य में बीजेपी और बीजेडी अलग-अलग चुनाव लड़ने जा रही है।


BJP-BJD का गठबंधन

ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल ने इस बात की घोषणा खुद की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। राज्य में 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी। जिसे राज्य में बीजेपी के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। वर्तमान समय में राज्य में बीजेडी की सरकार है और नवीन पटनायक राज्य के मुखिया हैं।


बीजेपी अकेले लड़ेगी चुनाव

राज्य बीजेपी अध्यक्ष सामल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 सालों से सीएम पटनायक के नेतृत्व में बीजेडी केंद्र की पीएम मोदी सरकार ने तमाम राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित ओडिशा के लिए बीजेपी इस बार सभी 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।


चार चरणों में होंगे मतदान

ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर कुल चार चरणों में मतदान होंगे। 13 मई को पहले चरण का मतदान और इसी दौरान 28 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। वहीं 20 मई को 35 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 42 सीटों के लिए तीसरे चरण के मतदान 25 मई को होंगे और चौथे चरण को 42 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। वहीं 4 जून को इसके नतीजे जारी किए जाएंगे।