West Bengal Politics: TMC के कद्दावर नेता Sabyasachi Dutta गिरफ्तार, करोड़ों की रंगदारी का संगीन आरोप

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका लगा है, बिधाननगर के पूर्व चेयरमैन सब्यसाची दत्ता को करोड़ों की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई टीएमसी में चल रही आंतरिक कलह के बीच हुई है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आने से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी टीएमसी के नेताओं पर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। अब टीएमसी नेताओं के अरेस्ट होने की सूची में और नाम शामिल हो चुका है।
टीएमसी नेता और बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के पार्षद और निगम के पूर्व चेयरमैन सब्यसाची दत्ता को सोमवार को कथित रुप से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि, सब्यसची दत्ता को बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने राजारहाट स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सब्यसाची दत्ता पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप कई समय से लग रहे थे।
टीएमसी में फूट के बाद गिरफ्तारी
इस समय तृणमूल कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह चलने के काफी संकेत नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सब्यसाची दत्ता की गिरफ्तारी हुई है। अभिषेक बनर्जी के विरोधी टीएमसी के 20 विधायक दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक करने के बाद एनडीए में शामिल होने के लिए इच्छुक थे।
करोड़ों रुपये की रंगदारी का आरोप
दत्ता को बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेषन के अधिकारियों ने राजारहाट स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया है कि सब्यसाची दत्ता पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप काफी समय से लग रहे थे। कुछ समय से सब्यसाची बिधाननगर-राजारहाट इलाके में प्रभावशाली चेहरा बन गया है और स्थानीय राजनीति व नागरिक प्रशासन में मुख्य भूमिक निभाई है।



