Andaman Nicobar Farmers: पीएम फसल बीमा का फायदा उठाने के लिए इस डेट से पहले करें रजिस्ट्रेशन

LSChunav     Jan 15, 2024
शेयर करें:   
Andaman Nicobar Farmers: पीएम फसल बीमा का फायदा उठाने के लिए इस डेट से पहले करें रजिस्ट्रेशन

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रबी सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना यानी कि PMFBY का पंजीकरण जारी है। ऐसे में अंडमान निकोबार के किसान अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी 2024 तक करवा सकते हैं।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रबी सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना यानी कि PMFBY का पंजीकरण जारी है। इस फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाता है। जिससे कि खेती-बाड़ी में हुए खर्च की सुरक्षा हो सके। ऐसे में सरकार ने अलग-अलग राज्यों के किसानों के लिए एक निश्चित तारीख की घोषणा कर दी है कि वह कब अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 


ऐसे में अंडमान निकोबार के किसान अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी 2024 तक करवा सकते हैं। इसके साथ ही आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि फसल बीमा योजना क्या है और इस योजना से किसान किस तरह से लाभान्वित हो सकते हैं।


रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट डेट

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 15 जनवरी 2024


रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

अपने KCC बैंक के माध्यम से ऋणी किसान PMFBY के तहत स्वचालित रूप से पंजीकृत हो जाते हैं। वहीं अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या संबंधित कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर गैर-ऋणी किसान अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे भूमि रिकॉर्ड और पहचान पत्र प्रस्तुत करें। इस काम में CSC-VLE पंजीकरण प्रक्रिया में आपकी मदद करेंगे।


इस रजिस्ट्रेशन से पहले किसानों को सलाह दी जाती है कि वह अपने राज्य से संबंधित अधिसूचनाओं में पंजीकरण की लास्ट डेट और प्रीमियम विवरणों की जांच करें। इसके साथ ही किसी प्रकार की त्रुटि न करें और अपने बारे में सटीक जानकारी दें। सफल पंजीकरण के लिए सही जानकारी का होना बहुत जरूरी होता है। किसानों को व्यापक कवरेज और सफलवित्तीय सुरक्षा देना PMFBY का लक्ष्य है।


जानिए क्या सफल बीमा योजना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत साल 2016 में हुई थी। यह वर्तमान समय में विश्व की सबसे बड़ी बीमा योजना है। इस योजना के जरिए कम से कम प्रीमियर पर ज्यादा से ज्यादा लाभ का क्लेम किया जाता है। वहीं इस योजना से किसान भाई बहुत आसानी से जुड़ सकते हैं। इस योजना का लाभबारिश, तापमान, पाला, नमी आदि जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मिलता है।