West Bengal में BJP को शुरुआती बढ़त, Dilip Ghosh बोले- 'लोग Change चाहते हैं, बनेगी हमारी सरकार'

दिव्यांशी भदौरिया     May 04, 2026
शेयर करें:   
West Bengal में BJP को शुरुआती बढ़त, Dilip Ghosh बोले- लोग Change चाहते हैं, बनेगी हमारी सरकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा 117 सीटों पर बढ़त के साथ तृणमूल कांग्रेस को पीछे छोड़ रही है, हालांकि 108 सीटों पर आगे चल रही टीएमसी से कांटे की टक्कर के बीच बहुमत का आंकड़ा अभी भी अनिश्चित बना हुआ है।

पश्चिम बंगाल समेत अन्य 4 राज्य के विधानसभा चुनाव का नतीजे आज आ रहे हैं। इस बार बंगाल में खेला होबे होने वाला है। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी दम झोंकी है। अब वोटिंग के बाद लोगों को यह जानना है कि राज्य में ममता दीदी का नेतृत्व रहने वाला है या फिर भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने वाली है। 


शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना चल रही है। इसके साथ ही शुरुआती रुझानों में सामने आ रहे हैं। इन रुझानों में अभी भाजपा आगे चल रही है। टीएमसी पीछे चल रही है।


दिलीप घोष क्या बोले?


खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा, यहां अच्छी संख्या के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। पहले बंगला में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं थी। जब से चुनाव आयोग ने सब अपने हाथ में लिया है, जिस तरह शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं, उसी तरह मतगणना भी होगी और उसी तरह नई सरकार भी शपथ लेगी।


बंगाल पुलिस में मतगणना की तैयारियों पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का बयान


मतगणना की तैयारियें के बीच कोलकाता के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आशीष बिस्वास ने कहा, चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार हमने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। हमारे पास आरक्षित बल भी उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर उनका प्रयोग किया जाएगा।


शुरुआती रुझानों में भाजपा 117 और टीएमसी 108 सीटों पर आगे


आपको बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा 117 और तृणमूल कांग्रेस 108 सीटों पर आगे चल रही है।