अरविंद केजरीवाल vs योगी आदित्यनाथ में ज़्यादा शिक्षित कौन? जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके मुख्यमंत्री

Priya Mishra     Dec 15, 2021
शेयर करें:   
अरविंद केजरीवाल vs योगी आदित्यनाथ में ज़्यादा शिक्षित कौन? जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके मुख्यमंत्री

अक्सर लोग किसी भी नेता को चुनने से पहले उसके द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखते हैं। इसके अलावा लोग अपने नेता का बैकग्रॉउंड और उसकी शिक्षा पर भी ध्यान देते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री कितने पढ़े-लिखे हैं

अगले साल देश के विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अपना नेता चुनने से पहले हर नागरिक कुछ पहलुओं पर जरूर गौर करता है। अक्सर लोग किसी भी नेता को चुनने से पहले उसके द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखते हैं। इसके अलावा लोग अपने नेता का बैकग्रॉउंड और उसकी शिक्षा पर भी ध्यान देते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री कितने पढ़े-लिखे हैं -  

योगी आदित्यनाथ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। उन्होंने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई उतराखंड के टिहरी से की है। इसके बाद उन्होंने अपनी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से की। योगी आदित्याथ ने हेमवती नंनद बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की डिग्री हासिल की है। 

अरविंद केजरीवाल

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्म हरयाणा के भिवानी जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई हिसार के कैंपस स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने हिसार के डीएन कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की। अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मकेनिकल इंजिनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। 

नीतीश कुमार 

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का जन्म बख्तियारपुर, बिहार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बख्तियारपुर से ही की। इसके बाद साल 1972 में उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब एनआईटी पटना) से इलेक्ट्रिकल ट्रेड से बीटेक की डिग्री हासिल की।

हेमंत सोरेन

झारंखड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पटना से की। चुनाव आयोग के समक्ष दायर हलफनामे के मुताबिक, हेमंत सोरेन ने रांची के बीआईटी मेसरा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था हालांकि निजी कारणों की वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई बीच से छोड़नी पड़ी थी।