होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Haryana Election: हरियाणा का किला फतह करने के लिए AAP ने झोंकी पूरी ताकत, चलाएगी खास अभियान

By LSChunav | Sep 13, 2023

आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनावी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी की तरफ से राज्य में परिवार जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। अगले 15 दिन में प्रत्येक गांव में ‘डोर टू डोर’ चलने वाले अभियान के लिए कमेटी बना दी जाएगी। इस कमेटी में 21 सदस्य होंगे। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य डा. संदीप पाठक ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के पदाधिकारियों संग बैठक की थी। यह बैठक दिल्ली में आप मुख्यालय में आयोजित कि गई थी।

बता दें कि इस बैठक में प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डा अशोक तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के अलावा प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा राज्य में आने वाले समय में सबसे बड़ा संगठन आम आदमी पार्टी का होगा। राज्य में पार्टी को ब्लाक, सर्किल और विधानसभा स्तर पर राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने के साथ अब गांव में अपनी पकड़ मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है।

आम आदमी पार्टी अपने दम पर राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य संदीप ने कहा कि आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल द्वारा राज्य में जनता के हित में किए गए कार्यों से जनता काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अप आप पार्टी की ओर उम्मीद से देख रही है। बिजली आंदोलन की सफलता ने आप को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया है।

डॉ. संदीप पाठक ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य में 25 लाख लोग बेरोजगार हैं। देश में बेरोजगारी के मामले में हरियाणा राज्य नंबर 1 पर है। ऐसे में युवा नौकरी के लिए विदेश जा रहे हैं। वहीं गठबंधन सरकार की नीतियों से सरकारी कर्मचारी भी खफा है। डा. अशोक तंवर, अनुराग ढांडा और चित्रा सरवारा इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पाठक ने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में भी हरियाणा देश में नीचे से नंबर वन है। हरियाणा में आए दिन चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। राज्य की कानून व्यवस्था चरमराई है। 

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए गए क्रांतिकारी बदलाव से हरियाणा की जनता प्रभावित है। पार्टी ने एक एक मजबूत ऑप्शन जनता के सामने रखा है। ऐसे में राज्य की जनता भी दिल्ली और पंजाब की तरह फ्री बिजली और फ्री मूलभूत सुविधाएं चाहती है। ऐसे में आप पार्टी साल 2024 में हरियाणा में बहुमत से सरकार बनाएगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.