पश्चिम बंगाल में पहले चरण पर मतदान हो चुका है। करीब 91.1 फीसदी मतदान हुआ है। इस बीच, अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कांफ्रेंस करके बोले, इस बार बंगाल में बीजेपी को 152 सीटों में से करीब 110 सीटें मिलने जा रही है। अमित शाह ने यह भी कहा कि भाजपा दूसरे चरण के बाद अपने बल बूते पर सरकार बनाएगी। शाह ने बंगाल में वोटिंग करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह भय से भरोसे की तरफ की सफर है।
उन्होंने कहा बंगाल के पहले चरण में एक भी मौत नहीं हुई। यह अपने आप में एक अजूबा है। इतना ही नहीं, अमित शाह ने कहा कि मेरे पास जो फीडबैक है। उसके तहत बंगाल की जनता ने पहले चरण में सबकुछ तय कर दिया है। बता दें कि, शाह ने पहले चरण में बीजेपी के लिए फायदा होने वाली बात कही है। आइए आपको अमित शाह की बड़ी बातें-
अमित शाह की बड़ी बातें-
- दीदी जाने वाली हैं भाजपा आने वाली है।
- पहले चरण की 152 सीटों में 110 जीतेंगे।
- लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है।
- पहले चरण के मतदान में सभी रिकॉर्ड टूटे।
- बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट।
- पश्चिम बंगाल में बंगाली बोलने वाला ही बंगाल का मुख्यमंत्री बनेंगा।
- बंगाल के लोगों ने भय से भरोस की यात्रा की है।
- असम की तर्ज पर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
- भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है।
दूसरे चरण में भी बंपर बोटिंग की अपील
इसके अलावा, अमित शाह ने कहा पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश के वोटर्स का अभिनंदन करता हूं। बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए चुनाव आयोग, सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPFs) के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं।
अमित शाह ने आगे यह कहा कि मैं एक फिर दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से कहना चाहता हूं कि भयमुक्त होकर अपनी इच्छा से मतदान करें। मतदान में कोई भी गड़बड़ी न हो, इसकी बहुत अच्छी व्यवस्था चुनाव आयोग ने की है। आगे उन्होंने कहा कि पुराने चुनाव भूल जाइए, बंगाल के सुनहरे भविष्य के लिए मतदान करें और बीजेपी की सरकार बनाएं। पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।