एक्टर से नेता बने थलपति विजय चुनावी हलफनामों में अलग-अलग ब्यौरा देने पर फंस गए हैं। असल में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व सीटों से चुनाव लड़ रहे विजय ने अपने फॉर्म-26 हलफनामे में अलग-अलग आंकडे प्रस्तुत किए हैं। इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय के खिलाफ आयकर विभाग ने नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
आपको बता दें कि, विजय के खिलाफ दायर एक याचिका में अनुरोध किया गया था कि कर अधिकारियों को 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के नामांकन पत्रों में संपत्ति के कुल मूल्य अलग-अलग आंकड़े देने पर जांच करने आदेश दिए है।
100 करोड़ रुपये का अंतर
यह मामला मुख्य न्यायाधीश एस.जे. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी.अरुलमुरुगन की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया। कार्यवाही के दौरान, पीठ ने टिप्पणी की कि दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों के बीच संपत्ति मूल्य में करीब 100 करोड़ रुपये का अंतर पाया गया है।
किस ने याचिका जारी की
बता दें कि, यह याचिका व्यासार्पडी निवासी और पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता वी. विग्नेश द्वारा दायर की गई है। इस याचिका में प्रकाश डाला गया है कि पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र के लिए दायर हलफनामे में टीवीके नेता ने कुल संपत्ति 115.13 करोड़ रुपये बताई थी।
वहीं, तिरुचिरापल्ली पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लिए दायर दस्तावेजों में यह मूल्य 220.15 करोड़ रुपये बताया गया है।
इस मामले के लेकर अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी। लेकिन इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए टीवीके नेता सी.टी.आर. निर्मल कुमार ने पूरी तरह से झूठी जानकारी पर आधिरत खारिज करने की मांग की है।