होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Andhra Pradesh GDP: आंध्र प्रदेश की GDP में 50 फीसदी की वृद्धि, देश में 16वें स्थान पर पहुंचा राज्य

By LSChunav | Dec 30, 2023

आंध्र प्रदेश में जगन सरकार वाईएसआरसी की सामाजिक साधिकार बस यात्रा के माध्यम से जनता को कार्यों से अवगत करा रही है। ओंगोल में पार्टी की तरफ से आयोजित एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए 21 झांकियों का जुलूस निकाला गया। वाईएसआरसी के कई दिग्गज नेता इस सामाजिक साधिकार बस यात्रा में शामिल हुए। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री मेरुगु नागार्जुन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सभी समुदायों और राज्य के विकास के बीच सही सामंजस्य बिठाया है।

समाज कल्याण मंत्री मेरुगु नागार्जुन ने दावा किया कि आरबीआई की तरफ से जारी डेवलपमेंट इंडेक्स से यह बात साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि समुदायों के कल्याण और राज्य के समग्र विकास के राज्य सरकार ने सही तालमेल बिठाया है। आरबीआई द्वारा हाल ही में जारी विकास सूचकांकों में यह संतुलन स्पष्ट होता है। समाज कल्याण मंत्री के मुताबिक राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 50 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2019 में जीएसडीपी 8.7 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 13.17 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इस वृद्धि के चलते आंध्र प्रदेश को देश में 16वें स्थान पर पहुंचा दिया है। इसके साथ ही नगर प्रशासन मंत्री ए सुरेश ने कहा, सीएम जगन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए फैसलों की वैश्विक स्तर प्रशंसा की जा रही है।
 
सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शुरूआत स्वयंसेवी प्रणाली के साथ ही अन्य कई सराहनीय कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जातिगत जनगणना के व्यापक लाभ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। इससे विकास को भी गति मिलेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.