होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Ratlam Lok Sabha Seat: रतलाम सीट पर अनीता चौहान और कांतिलाल भूरिया की टक्कर, समझिए समीकरण

By LSChunav | May 10, 2024

आदिवासी बेल्ट की रतलाम झाबुआ संसदीय सीट मध्य प्रदेश की हॉट लोकसभा सीटों में से एक है। आजादी के बाद साल 2014 में पहली बार यहां से कांग्रेस को शिकस्त मिली थी। हालांकि इस सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं है। इस बार इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
 
भाजपा ने इस सीट से मध्यप्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता चौहान को चुनावी रण में उतारा है, तो वहीं कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया पर विश्वास जताया है। इस सीट पर 13 मई को मतदान होना है। कांग्रेस और भाजपा के दोनों उम्मीदवारों के परिवारों में इस आदिवासी बहुल इलाके पर वर्चस्व की जंग भी छिड़ी है।

भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान
भारतीय जनता पार्टी ने रतलाम सीट से अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। अलीराजपुर जिले से अनिता चौहान का नाम सामने आने के बाद सभी को आश्चर्य हुआ था। हालाँकि बताया जाता है कि यह लोकसभा क्षेत्र महिला प्रत्याशियों के लिए अनलकी साबित हुई है। लेकिन इस बार मोदी लहर और कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान जीत का दावा कर रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया
कांग्रेस ने इस सीट से कांतिलाल भूरिया को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि पिता के लोकसभा चुनाव लड़ने का हवाला देते हुए विधायक बेटे विक्रांत ने अपने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ दिया। बता दें कि कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मंत्री रहे भूरिया लोकसभा में पांच बार इस सीट की नुमांइदगी कर चुके हैं। हालाँकि साल 2014 और 2019 में उनको लगातार इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद भी पार्टी ने अपने इन दिग्गज आदिवासी नेता पर दांव लगाया है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.