होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Tamil Nadu में Congress का BJP पर तीखा हमला, 'ऑक्टोपस की तरह AIADMK को निगल रही है'

By LSChunav | Feb 10, 2026

इस साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव नजदीक आने के बाद राज्य में सियासी बयानबाजी शुरु हो चुकी है। हाल ही में तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुंथगई ने आईएडीएमके को नसीहत देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। के. सेल्वापेरुंथगई ने AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी के डीएमके-कांग्रेस गठबंधन पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनको अपनी पार्टी को बचाने पर ध्यान देना जरुरी है। 

सेल्वपेरुंथगई की पलानीस्वामी को नसीहत

चेन्नई में मीडियास बातचीत के दौरान सेल्वपेरुंथगई ने कहा, 'पलानीस्वामी को अपनी पार्टी की रक्षा पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा एक ऑक्टोपस की तरह है, जो सभी पार्टियों को निगल जाती है। अब बीजेपी एआईडीएमके को निगलने जा रही है। पहले ही भाजपा एआईडीएमके के तीन-चौथाई सदस्यों को निगल चुकी है। पलानीस्वामी को अपनी पार्टी के बचे हुए हिस्से की रक्षा करनी चाहिए।'

पलानीस्वामी का सरकार पर जोरदार हमला

आपको बता दें कि, रविवार को AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने डीएमके की सरकार पर करारा हमला किया । उन्होंने गठबंधन सरकार पर प्रशासनिक अक्षमता और तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की परीक्षाओं को प्रभावी ढंग से संचालन न कर पाने का आरोप लगाया।

आपको बताते चलें कि, तंजावुर में कई कार्यरक्रमों में हिस्सा लेने के बाद चेन्नई रवाना होने से पहले उन्होंने त्रिची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से मुलाकात की। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि DMK सरकार प्रशासनिक रूप से अक्षम है और TNPSC की परीक्षाओं का ठीक से संचालन करने में विफल रही है। 

इसके अलावा, एडप्पाडी पलानीस्वामी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री निधि आवंटित न करने के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराते रहते हैं,बल्कि केंद्र केवल योजना-आधारित मदद ही प्रदान कर सकता है। उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि राज्य द्वारा केंद्र से उचित संपर्क न करने के कारण कई केंद्रीय योजनाएं तमिलनाडु तक नहीं पहुंच पाई। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.