होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Punjab में PM Modi की पहल से BJP और Akali Dal का गठबंधन, 10 सीटों पर फंसा पेंच

By LSChunav | Nov 25, 2026

पंजाब विधानसभा के चुनाव नजदीक आ चुके हैं। चुनाव से करीब दो महीने पहले फिर से अकाली दल और बीजेपी ने गठबंधन कर लिया है। दोनों दलों के दोबारा साथ आने के पीछे विचारधारा से अधिक चुनावी गणित मुख्य भूमिका मानी जा रही है।

कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दोनों पुराने सहयोगियों के बीच गठबंधन का रास्ता साफ हो चुका है। लेकिन गठबंधन की घोषणा के बाद भी सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच खींचतान लगी है।

वोट शेयर पर नजर

असल में साल 2020 में कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने भाजपा से अफना करीब 23 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया था। जिसके बाद दोनों पार्टियों ने एक-दसूरे की आलोचना भी की। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने उन्हें फिर से एक साथ आने की संभावनाओं पर विचार करने के लिए मजबूर किया।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 18.5 फीसदी और अकाली दल को 13.4 फीसदी वोट मिले थे। दोनों का संयुक्त वोट शेयर 31.9 फीसदी बैठता है, जो कांग्रेस के 26.3 फीसदी और आम आदमी पार्टी के 26 फीसदी से अधिक है।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2027: संविधान दिवस पर Samajwadi Party जारी करेगी जन-मन Manifesto

बीजेपी की नजर 45 सीटों पर

असल में गठबंधन में सीटों का बंटवारा सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। अगर पहले के फॉर्मूले के जरिए अकाली दल 94 और भाजपा 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, इस बार भाजपा 45 सीटों पर दावा कर रही है। पार्टी का तर्क है कि 2020 में गठबंधन टूटने के बाद से पंजाब में उसका राजनीतिक आधार बढ़ा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा।  सूत्रों से पता चला है कि, सीट बंटवारे का मोटा फॉर्मूला तय किया गया है, लेकिन 10 सीटों पर दोनों दलों के बीच सहमति बनाना बाकी है।

सीएम पद पर अमित शाह ने किया रुख साफ

इस दौरान गठबंधन में सीएम पद को लेकर भी चर्चा तेज है। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक रुप से स्पष्ट किया है कि अकाली दल गठबंधन में बड़ा भाई रहेगा और सीएम भी उसी पार्टी का होगा। वैसे यह बयान भाजपा के उन नेताओं के लिए झटका बन गया है, जो कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद की उम्मीद लगाए हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.