होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

UP Election 2027: संविधान दिवस पर Samajwadi Party जारी करेगी जन-मन Manifesto

By LSChunav | Nov 25, 2026

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके यूपी चुनाव 2027 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। वैसे इसका नाम अखिलेश यादव ने 'जन-मन का मैनिफेस्टो' का नाम दिया गया है।

फिर 'सत्ताईस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र' का नारा जोड़ा है। वहीं, पिछले दिनों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेसवार्ता में कहा था कि सपा के घोषणा पत्र में महिला, युवा और पीडीए पर एक अहम भूमिका पर फोकस किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि, पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की देखरेख में तैयार किए जाने वाले इस घोषणापत्र के तहत सपा संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा को अपने अभियान के केंद्र में रखते हुए पीडीए महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए रोजगार, शिक्षा व सामाजिक न्याय से संबंधित वादे पेश करेगी, जिसके बाद अलग-अलग मंडलों और जिलों के लिए क्षेत्रीय घोषणापत्र भी दी जाने की योजना है।

कल जारी होगा घोषणा पत्र

दरअसल, चुनाव से काफी समय पहले घोषणा पत्र जारी करने का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर जनता के बीच अपने मुद्दों को पहुंचाने के लिए पर्याप्त समय देना है, बल्कि विस्तृत योजनाओं का खुलासा 26 नवंबर के लॉन्च के साथ ही होगा।

घोषणा पत्र लॉन्च के बाद संविधान मार्च का आयोजन

कल यानी 26 नवंबर को समाजवादी पार्टी अपने कार्यालय में पीडीए घोषणा पत्र लॉन्च करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद संविधान मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।

सबसे पहले मार्च नेहरू भवन स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। फिर एनेक्सी होते हुए हजरतगंज स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ इसका समापन होगा। वहीं, इसमें राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम संयोजक सांसद तनुज पुनिया ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं प्रदेशभर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.