होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Dibrugarh Lok Sabha: BJP ने इस सीट से सर्बानंद सोनोवाल को चुनाव में उतारा, AJP प्रत्याशी गोगोई से होगी टक्कर

By LSChunav | Apr 03, 2024

डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र असम के लिकसभा निर्वातन क्षेत्रो में से एक है। असम की 14 में से 5 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में यानी की 19 अप्रैल 2024 को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों में ड‍िब्रूगढ़ लोकसभा सीट भी है, जिस पर पहले चरण में मतदान होना है। डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का मुकाबला AJP प्रत्याशी लुरिनज्योति गोगोई से होगा।
 
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने असम के डिब्रूगढ़ संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें कि डिब्रूगढ़ सीट पर पहले चरण यानी की 19 अप्रैल को मतदान होना है। असम में 14 लोकसभा सीटे हैं। साल 2004 में केंद्रीय जहाजरानी, जलमार्ग, बंदरगाह और आयुष मंत्री सोनोवाल ने इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

बीजेपी प्रत्याशी सर्वानंद सोनोवाल
सर्वानंद सोनोवाल मोदी कैबिनेट में मंत्री पद पर हैं। सर्वानंद की गिनती पूर्वोत्तर भारत के दिग्गज नेताओं में होती है। वह असम के 14वें मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। साल 2016 में असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद सोनोवाल ने असम के सीएम पद की शपथ ली थी। वह साल 2016 से मई 2021 तक असम के सीएम पद पर रहे हैं।

वहीं असम के सीएम बनने से पहले 2014 से 2016 तक केंद्र में मंत्री थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में सोनोवाल को खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री का पद दिया गया था। इसके अलावा सर्नानंद सोनोवाल ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाली थी। 

2004 में पहली बार लड़ा था लोकसभा चुनाव
असम गण परिषद के उम्मीदवार के रूप में साल 2001 में सर्वानंद सबसे पहले विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। फिर साल 2004 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था। हांलाकि साल 2011 में भाजपा का दामन थामने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2012 और 2014 में वह असम बीजेपी अध्यक्ष बनें और फिर साल 2016 में राज्य के मुख्यमंत्री बनें। ऐसे में इस बार भाजपा ने डिब्रूगढ़ सीट से सर्वानंद सोनोवाल पर भरोसा जताया है।

AJP प्रत्याशी लुरिनज्योति गोगोई
लुरिनज्योति गोगोई असम जातीय परिषद के सह-संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह एक छात्र नेता रहे हैं और एजेपी में अध्यक्ष रूप में शामिल होने तक वह ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के महासचिव भी थे। बता दें कि गोगोई 2021 असम विधानसभा चुनाव में दुलियाजान निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टेरोशगोवाला और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) के ध्रुबागोगोई के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.