होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

West Bengal Election से पहले Mamata Banerjee का मास्टरस्ट्रोक? एक झटके में छोड़े 23 बड़े पद!

By LSChunav | Mar 25, 2026

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों से पहले सीएम ममता बनर्जी ने 23 पदों से इस्तीफा सौंफ दिया है। राज्य के गृह विभाग ने सभी संबंधित विभागों को आदेश दिया है कि बुधवार शाम 4 बजे तक उनके इस्तीफे स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। वहीं, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल की सीएम बतौर मुख्यमंत्री राज्य की तमाम बोर्ड की अध्यक्ष थीं। असल में यह निर्णय मुख्यमंत्री ने स्वयं खुद से लिया है। इसमें राज्य स्वास्थ्य मिशन की प्रमुख, राज्य वन्यजीव बोर्ड की अध्यक्ष और इको-टूरिज्म सलाहकार बोर्ड जैसे कई बड़े पद है।

भबानीपुर से लड़ रही हैं ममता बनर्जी

2026 के विधानसभा चुनावों में अपने परंपरागत गढ़ भबानीपुर से चुनाव लड़ रही है। यहां पर उनके खिलाफ भाजपा के नेता विपक्ष और ममता के पूर्व सहयोगी सुवेंदु अधिकारी लड़ रहे हैं। इस सीट पर ममता बनर्जी इस सीट से चार बार जीत चुकी हैं। ममता बनर्जी के चुनावों के बीच एकदम से विभिन्न 23 पद छोड़ने को लेकर आधिकारिक पत्र जारी कर दिए गए हैं। ममता बनर्जी ने जिन पदों को छोड़ा है। उसमें नेता सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समिति के साथ वेस्ट बंगाल उर्दू अकादम का भी पद शामिल है। 

ममता बनर्जी ने क्यों छोड़े पद?

ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे अपने पत्र में अनुरोध किया है कि उनके द्वारा संभाले जा रहे सभी पदों से इस्तीफा स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, भले ही वे पद आधिकारिक सूची में दर्ज हों या नहीं। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट उल्लेख पत्र में नहीं किया है। बताया जा रहा है कि जिन पदों से उन्होंने इस्तीफा दिया है, वे अधिकतर प्रशासनिक और विभिन्न समितियों के अध्यक्ष पद हैं।

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है, ताकि ‘लाभ के पद’ से जुड़े किसी भी संभावित कानूनी विवाद से बचा जा सके। भारतीय कानून के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार ऐसे पद पर रहता है जिसे लाभ का पद माना जाता है, तो उसकी चुनाव लड़ने की पात्रता पर सवाल उठ सकता है। टीएमसी के नेताओं का कहना है कि यह कदम पारदर्शिता बनाए रखने और विपक्ष द्वारा संभावित आपत्तियों से बचने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.