होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Tamil Nadu Election: AIADMK-BJP की डील पक्की, NDA में सीट शेयरिंग का Formula फाइनल

By LSChunav | Mar 25, 2026

मार्च-अप्रैल में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग ने तैयारियों की समीक्षा के बाद मतदान और नतीजों के साथ-साथ चुनाव से जुड़ी तमाम तारीखों का एलान कर चुका है। इस समय राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुका है। चुनावी वादों से जनता को लुभाने के प्रयास किए जा रहे हैं, तो किसी राज्य में क्षेत्रीय अस्मिता को मुद्दा बनाया जा रहा है। 

तमिलनाडु में AIADMK ने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की

फिलहाल तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी सलेम विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। अन्नाद्रमुक ने अपनी सूची में कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को शामिल किया है, जिनमें के.पी. मुनुसामी, डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन और नाथम आर. विश्वनाथन प्रमुख हैं। इसके साथ ही पश्चिमी क्षेत्र के अहम चेहरे एस.पी. वेलुमणि और पी. थंगामणि को भी टिकट दिया गया है। वेलुमणि थोंडामुथुर सीट से, जबकि थंगामणि कुमारपालयम से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने आर.बी. उदयकुमार, डी. जयकुमार, सी.वी. शनमुगम और सेल्लूर राजू जैसे प्रमुख नेताओं पर भी भरोसा बरकरार रखा है।

नितिन नवीन विकसित बंगाल बनाने का आशीर्वाद मां से मांगा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैंने मां के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया है...हमने एक सोनार बंगाल, पश्चिम बंगाल को विकसित बंगाल बनाने का आशीर्वाद मां से मांगा है..."

दिलीप घोष के 'बिगड़े बोल' पर बवाल, चुनाव आयोग पहुंची टीएमसी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी शंखनाद शुरु हो चुका है। जैसे-जैसे चुनाव पारा चढ़ रहा है वैसे ही नेताओं की जुबान भी तीखी होती जा रही है। हाल ही में भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष से जुड़ा है। खड़गपुर में एक रैली के दौरान पुलिस कर्मियों को कथित तौर पर 'देख-लेने'की धमकी देने के मामले में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। 

AIADMK के नेतृत्व वाले NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल, BJP को मिलीं 27 सीटें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है और सीटों का बंटवारा भी तय कर लिया गया है। 23 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान के लिए भाजपा को 27 सीटें मिली हैं, जबकि पीएमके को 18 और टीटीवी दिनाकरण की एएमएमके को 11 सीटें आवंटित की गई हैं। इसके अलावा सहयोगी दलों में जी.के. वासन की तमिल मनीला कांग्रेस को 5 सीटें, आईजेके को 2 सीटें और टीएमएमके व पुरची भारतम को एक-एक सीट दी गई है। पलानीस्वामी का कहना है कि इस बार प्रदेश की जनता डीएमके सरकार को हटाने का मन बना चुकी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.