होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

भाजपा ने बेलगाम और बसवकल्याण में जीत दर्ज की, कांग्रेस मास्की में रही विजयी

By LSChunav | May 03, 2021

भाजपा ने कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा के उप चुनाव में जीत हासिल की तो कांग्रेस ने मास्की विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। अधिकारियों के मुताबिक, बेलगाम लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मंगला सुरेश अंगड़ी ने कांग्रेस प्रत्याशी सतीश जारखिहोली को 3,968 वोटों से हराया। मंगला के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के कोरोना संक्रमण के कारण निधन होने के बाद यहां उपचुनाव हुआ। बसवकल्याण विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शरण सालागर ने कांग्रेस उम्मीदवार माला बी नारायण राव को 11,593 वोटों से पराजित किया। माला के पति नारायण राव का पिछले साल कोविड संक्रमण के कारण निधन हो गया था। 
 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में 2019 के मुकाबले भाजपा का मत प्रतिशत 2% से कम घटा, टीएमसी का 5% बढ़ा


मास्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बसनगौड़ा तिरुहल ने भाजपा उम्मीदवार प्रतापगौड़ा पाटिल को 30,606 वोटों से हराया। बेलगाम लोकसभा क्षेत्र और मास्की तथा बसवकल्याण विधानसभा क्ष्रेत्रों में 17 अप्रैल को मतदान हुआ था। बेलगाम सीट पर 10 उम्मीदवार तथा बसवकल्याण सीट पर 12 और मास्की विधानसभा सीट पर आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मास्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रहे प्रतापगौड़ा पाटिल को अयोग्य ठहराए जाने के कारण उपचुनाव हुआ है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भाजपा के दोनो विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.