होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Tripura से CM ममता बनर्जी की TMC को बड़ा झटका, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा इस्तीफा

By LSChunav | Jul 25, 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। त्रिपुरा के तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पीजूष कांती बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार 25 जुलाई को अपने पद और पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा सौंप दिया है। हाल ही में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी ने पूरा जोर लगाया था। लेकिन इसके बाद भी पार्टी का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा था। 

आपको बता दें कि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को पीजूष कांती बिस्वास ने अपना इस्तीफा सौंपा है। बिस्वास ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह टीएमसी के त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना चाहता हूं। साथ ही वह तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि वह सीएम ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आभारी रहेंगे। 

त्रिपुरा में पार्टी ने किया खराब प्रदर्शन
इसी साल फरवरी के महीने में त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे। इन चुनावों में टीएमसी पार्टी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन ममता बनर्जी की पार्टी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इस चुनाव में टीएमसी को केवल 0.88 प्रतिशत वोट ही मिल पाया था। वहीं भाजपा ने इस चुनाव में जीत हासिल करते हुए 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.