होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

'मैं पूरी ईमानदारी से...', Tamil Nadu Assembly में गूंजी CM Vijay की शपथ, विपक्ष में हलचल

By LSChunav | May 11, 2026

आज से तमिलनाडु विधानसभा का सत्र शुरु हो गया है। तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार सुबह शुरु हुआ । सदन की कार्यवाही शुरु होते ही मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सबसे पहले विधानसभा सदस्य के रुप में शपथ ली। उनके शपथ लेने के बाद अन्य सभी नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण का सिलसिला जारी है। राज्य में हालिए में हुए चुनाव के बाद पहली बार नई सरकार सदन में औपचारिक तौर पर मौजूद रही। इस समय राज्य की राजनीति में काफी बड़े बदलाव हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा सदस्य के रुप में शपथ ली

सीएम पद संभालने के बाद विजय ने पेरम्बूर सीट को अपने पास रखा है। इसके अलावा, उन्होंने त्रिची ईस्ट विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा के बाद से इस सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। विजय का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में एक सीट खाली रह गई है।

'मैं पूरी ईमानदारी से शपथ लेता हूं- विजय

मुख्यमंत्री विजय ने रविवार को 'अंडावन मीधु आनैयागा' (ईश्वर के नाम पर) कहते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आज यानी 11 मई को विधायक के तौर पर शपथ लेते समय एक अलग संवैधानिक शपथ ली, जिसमें उन्होंने कहा, 'उलमारा उरुधि कूरुगिरेन' (मैं पूरी ईमानदारी से शपथ लेते हूं)। 

स्पीकर ने की अपील

कार्यवाही के समय सदन को संबोधित करते हुए, प्रोटेम स्पीकर करुपैया ने नए चुने गए सदस्यों को बधाई दी और उनसे लोगों की भलाई के लिए पूरी लगन से काम करने का आह्वान किया। दरअसल, यह विधानसभा सत्र काफी ऐतिहासिक है क्योंकि विजय के नेतृत्व वाली नई सरकार की पहली औपचारिक बैठक है। टीवीके पहली बार सत्ता में आई है, इसलिए राजनीतिक विश्लेषक सदन के भीतर के समीकरणों को बहुत ध्यान देते हैं। नए सत्ताधारी गठबंधन के गठन के बाद सदन के भीतर की स्थिति पर सबकी नजर है।

कल होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव

इस समय की नजरें मंगलवार पर टिकी हैं। विधानसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, मंगलवार सुबह 9.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। यह चयन नई सरकार के लिए काफी अहम है। इससे सदन के भीतर सत्ता पक्ष की मजबूती और विपक्ष के रुख का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.