होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

RG Kar रेप केस के विरोध का इनाम? CPM ने West Bengal चुनाव में 4 युवा प्रदर्शनकारियों को दिया टिकट

By LSChunav | Mar 17, 2026

पश्चिम बंगाल के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और मर्डर केस के बाद विरोध-प्रदर्शनों का चेहरा बने CPM के चार मुख्य नेता अप्रैल में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि, राज्यसभा के निवर्तमान सांसद बिकास रंजन भट्टाचार्य को जादवपुर, डेंट एक्टिविस्ट दीप्शिता धर को नॉर्थ दमदम, युवा नेता कलातन दासगुप्ता को पानीहाटी और वामपंथी खेमे का उभरता चेहरा मीनाक्षी मुखर्जी को उत्तरपाड़ा से चुनावी मैदान में उतारे गए हैं।
 
विकास रंजन भट्टाचार्य जादवपुर से लड़ेंगे चुनाव

कोलकाता के पूर्व मेयर बिकास रंजन भट्टाचार्य जादवपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। असल में यह दक्षिण कोलकाता का एक इलाका है, जो 31 साल के डॉक्टर की हत्या के बाद 'रिक्लेम द नाइट' वाले विरोध प्रदर्शनों का मुख्य केंद्र बनकर उभरा था। उन्होंने कहा है कि बंगाल कभी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह हुआ करता था, लेकिन ममता बनर्जी की सरकार के पिछले कुछ सालों में यह तबाह हो गया। मुझे उम्मीद है कि जादवपुर हमें जबरदस्त समर्थन देगा और उस बांटने वाली राजनीति और सांप्रदायिक सोच को नकार देगा जो बीजेपी और तृणमूल, दोनों की ही ताकत है।

लेफ्ट फ्रंट ने जारी किया 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

हाल ही में लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन बिमान बोस ने सोमवार को गठबंधन के 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही 50 और सीटें सहयोगी दलों को दी गईं। बिमान बोस ने कहा कि बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तीन से चार दिनों में तय कर दिए जाएंगे। वहीं, सीपीएम के सहयोगी दलों  रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के राजीव कर बांकुरा जिले की छतना सीट से चुनाव लड़ेंगे, बल्कि मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक के समर हाजरा पूरबा बर्धमान जिले की जमालपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

वहीं, दीप्शिता धर कोलकाता के घनी आबादी वाले उपनगर नॉर्थ दमदम से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, वामपंथ का जाना-पहचाना युवा चेहरा मीनाक्षी मुखर्जी हुगली जिल के औद्योगिक शहर उत्तरपाड़ा से चुनाव लड़ेंगी। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.