होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Delhi corruption: दिल्ली में भ्रष्टाचार पर नकेल, आम आदमी भी कर सकेगा करप्शन के खिलाफ शिकायत

By LSChunav | Dec 14, 2023

दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ नकेल कसने की तैयारी कर चुकी है। ऐसे में अब आम आदमी भी दिल्ली सरकार के अधिकारी, पार्षद, मंत्री, विधायक, आईएएस और आईपीएस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकता है। दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना द्वारा सतर्कता शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली पोर्टल लांच किया है। इसके तहत शिकायतकर्ता अपना भी गुप्त रख सकते हैं। दिल्ली सरकार द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य भष्टाचार पर नकेल कसना है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आम लोगों की शिकायतों को दर्ज करने के अलावा ब्लैकमेल करने वालों की झूठी शिकायतों को भी यह पोर्टल रोकने का काम करेगा। वहीं फर्जी जानकारी देने वालों के खिलाफ भी इस पोर्टल के जरिए कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता को इस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंडरटेकिंग देनी पड़ेगी। इस प्रोसेस से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पोर्टल पर आ रही शिकायतें सच हैं। 

हांलाकि किसी भी व्यक्ति को इस पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन जरूर करवाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आई कार्ड मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा। इस तरह से शिकायतकर्ता की जानकारी मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए मिल जाएगी। इस तरह से बिना नाम वाली या गुमनाम शिकायतों का आना खत्म हो जाएगा। अब इसके तहत सिस्टम में शिकायतकर्ता की पहचान दर्ज हो जाएगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.