होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

AI Summit Protest पर Delhi Police का बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब अरेस्ट

By LSChunav | Feb 24, 2026

पिछले हफ्ते एआई समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रर्दशन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है। इससे पहले सोमवार को 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम  जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था।

चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

आपको बता दें कि, इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की सात दिन की कस्टडी मांगी थी। पुलिस ने उन्हें साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) करार देते हुए पटियाला हाउस कोर्च में पेश किया। 

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस का आरोप है कि इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कथित रूप से प्रदर्शन की योजना बनाई और प्रदर्शनकारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए। पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए सात दिन की हिरासत की मांग की है। दूसरी ओर चिब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय घोष ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि उनके मुवक्किल फरार नहीं हैं और दिल्ली में ही उपस्थित हैं। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि प्रदर्शन में शामिल लोग निहत्थे थे, उनके पास लाठी तक नहीं थी,इसलिए इसे दंगे की स्थिति बताना उचित नहीं है। घोष ने यह भी कहा कि गंभीर आरोपों के बीच पुलिस का टी-शर्ट की बरामदगी को मुद्दा बनाना चिंता का विषय है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.