तमिलनाडु में फिर से राजनीति सियासत तेज हो गई है। दरअसल, इंडी गठबंधन के अंदर दरार और भी बढ़ गई है। DMK ने अपने पूर्व सहयोगी VCK की उस मांग को सख्ती से खारिज कर दिया है जिसमें एम के स्टालिन की पार्टी और सीएम विजय के नेतृत्व वाली TVK को विपक्षी गठबंधन में शामिल करते BJP का संयुक्त रूप से मुकाबला करने की बात बताई है।
दरअसल, यह नया विवाद तब शुरु हुआ है जब VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने केरल और पश्चिमी बंगाल जैसी व्यवस्था का प्रस्ताव रखा, जहां राज्य की राजनीति में प्रतिद्वंद्वी पार्टियां राष्ट्रीय स्तर इंडी गठबंधन में सहयोगी बनी रहती है। कांग्रेस ने जल्द ही इस प्रस्ताव को समर्थन दिया और तर्क किया कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकता को राज्य-स्तरीय राजनीति मतभेदों से ऊपर उठकर रखा जाना चाहिए।
DMK ने खारिज किया सुझाव
इस बीच, DMK ने इस सुझाव को खारिज किया है कि उसने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि उसने हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन के साथ धोखा दिया है। इसके साथ ही, DMK ने स्पष्ट कर दिया कि राज्य के बदले हुए राजनीतिक माहौल में ऐसा मॉडल काम करने की संभावना नहीं है।
कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा- गणपति पी राजकुमार
दरअसल, DMK सांसद गणपति पी राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के बाद सिर्फ मंत्री पद हासिल करने के लिए TVK के साथ हाथ मिलाकर DMK की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंडी गठबंधन के व्यापक हितों का ध्यान में रखकर स्थिति को देखने में विफल रही है और अब डीएमके को मानने के लिए VCK का इस्तेमाल दूत के तौर पर कर रही है।