होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Article 370 हटने के बाद Jammu-Kashmir को मिली नई पहचान, Nitin Nabin बोले- अब यहां सिर्फ विकास और शांति है।

By LSChunav | Jul 07, 2026

मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में काफी बड़ा बदलाव आया है। अब जम्मू-कश्मीर की पहचान संघर्ष के बजाय विकास, शांति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के रुप में बन रही है।

370 अनुच्छेद हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास हुआ है- नीतिन नबीन
मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद केंद्र सरकार के फैसलों ने क्षेत्र में बदलाव की नई शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर को दुनिया के सामने एक अलग छवि के साथ पेश किया जाता था, लेकिन अब यह भारत के अभिन्न हिस्से के रुप में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जम्मू-कश्मीर की पुरानी विरासत और संस्कृति को संरक्षित करने और उसे दुनिया के सामने लाने के लिए लगातार काम कर रही है। यहां का युवा और महिलाएं अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन बढ़ रहा है

 केंद्र सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों के जीवन में काफी बदलाव हो रहे हैं। वहीं, महिलाओं में और युवाओं में नए अवसर प्राप्त हो रहे है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सम्मान की भावना बढ़ी है। 
इसके अलावा, नितिन नबीन ने अपने जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेताओं में शामिल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और जम्मू-कश्मीर भाजपा की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को जो समर्थन दिया है, उसके लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.