होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Captain Amarinder Singh ने PM Modi से पूछा, क्या Punjab में BJP को मेरी जरूरत है

By LSChunav | Nov 27, 2026

अगले साल पंजाब विधानसभा के चुनाव होने वाले है। चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है। इस बीच, पंजाब की राजनीति में लगभग 6 दशक तक मुख्य भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अब अपनी ही पार्टी भाजपा में राजनीतिक भूमिका को लेकर काफी सवाल उठा रहे हैं।

5 साल पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में एक्टिव जिम्मेदारी नहीं मिलने की उनकी नाराजगी सामने आई है। कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि पांच साल तक मुझे किसी ने नहीं पूछा। आखिर पंजाब में भाजपा को उनकी जरुरत है भी या नहीं?

क्या बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह?

हाल ही में मीडिया से बातचीत के समय कैप्टन ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने पूछा था कि सर, क्या आपको मेरी जरुरत है? उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि भाजपा में शामिल हुए पांच साल बीच चुके हैं लेकिन इस दौरान न दिल्ली के नेतृत्व और न ही पंजाब के किसी नेता ने उनसे प्रदेश की राजनीति को लेकर गंभीर चर्चा की है। वहीं, पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि पार्टी इस मामले को देख रही है। लेकिन कैप्टन का कहना था कि 5 साल इंतजार करना कम समय नहीं है।

6 दशक का अनुभव लेकिन पार्टी में भूमिका का इंतजार

इस दौरान कैप्टन ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि पार्टी में पुराने नेताओं पर ही ज्यादा भरोसा किया जाता है। नए शामिल हुए नेताओं के लिए शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच बनाना आसान नहीं है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के मौके काफी सीमित हैं और कई बार साल में एक बार ही मिलने का मौका मिलता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति में लंबा अनुभव होने के बाद भी पार्टी ने उनकी क्षमताओं का अपेक्षित इस्तेमाल नहीं किया। प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को समझने वाले स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी देने के जगह बाहर से आए नेताओं की मुख्य भूमिका सौंपी जा रही है।

कैप्टन के अनुसार, दिल्ली में उन्हें बताया गया है कि पंजाब ही नहीं, दूसरे राज्यों से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: UP में Congress और SP के बीच सीट शेयरिंग पर तकरार, संयुक्त घोषणापत्र पर टिकी नजर

कांग्रेस में रहते हुए आलाकमान तक थी सीधी पहुंच

इतना ही नहीं, कैप्टन ने कांग्रेस के दिनों को याद करते हुए कहा कि वहां पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच काफी आसान थी। रात 9 बजे भी कांग्रेस अध्यक्ष का फोन आ जाता था और अहमद पटेल की मौजूदगी में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होती थी। इसके बाद उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी जिक्र किया है।

कैप्टन ने बताया कि पीठ की सर्जरी और घुटने का प्रत्यारोपण होने के वजह से उन्हें लंबे समय तक आराम करना पड़ा। लेकिन अब हेल्थ ठीक होने के बाद भी पार्टी ने उनकी भूमिका को लेकर स्थिति नहीं बदली है।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बीजेपी के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया ने उनसे संपर्क किया और चंडीगढ़ आने पर मुलाकात का भरोसा जताया।

इतना ही नहीं, उन्होंने पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस कई गुटों में बंटी है। प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और परगट सिंह के अलग-अलग ग्रुप बन चुके हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.