होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

जानिए कौन हैं अदिति सिंह? जिन्होंने थामा बीजेपी का दामन

By LSChunav | Nov 25, 2021

रायबरेली से विधायक अदिति सिंह कांग्रेस का हाथ झटक कमल का दामन थाम लिया। कांग्रेस के जरिये ही अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए अदिति ने 2017 के विधान सभा चुनाव से अपने राजनीतिक सफर की शरुआत की। अपने पहले ही चुनावी समर में अदिति ने करीब 90 हज़ार वोटों से मैदान फतह किया।

अदिति सिंह का राजनीतिक सफर
अदिति सिंह रायबरेली सदर सीट से विधायक हैं। उनका जन्म 15 नवंबर 1987 को लखनऊ में हुआ था। अदिति ने संयुक्त राज्य अमेरिका के ड्यूक विश्वविद्यालय से प्रबंधन में डिग्री हासिल की है। अदिति सिंह 2017 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी। पिछला चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और अपने प्रतिद्वंदी को उन्होंने करीब 90 हजार वोटों से हराया था। अदिति सिंह की शादी नवांशहर निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा के विधायक अंगद सिंह सैनी से हुई है।

पिता रह चुके हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता
अदिति सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश कुमार सिंह की बेटी हैं। अखिलेश कुमार सिंह उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे। अखिलेश सिंह को किसी समय बाहुबली नेता माना जाता था। अखिलेश सिंह का इलाके में प्रभाव इतना ज्यादा था कि 2004 में सोनिया गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने आईं तो अखिलेश सिंह ने अपने चचेरे बड़े भाई अशोक सिंह को मैदान में उतारकर कांग्रेसी नेताओं को परेशान कर दिया था। अदिति सिंह की माँ वैशाली सिंह अमावां ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख हैं। इसके अलावा राही ब्लॉक और नगर पालिका में भी सिंह के करीबियों ने बागडोर संभाल रखी है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.