होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Jharkhand JPSC JSSC Protest: सियासी रंग में रंगा आंदोलन, Rahul Gandhi ने छात्रों को दिया Reforms का भरोसा

By LSChunav | Aug 07, 2026

इस समय झारखंड में JPSC और JSSC के उम्मीदवार का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को इस विरोध प्रदर्शन के 14वां दिन हो गया है। छात्रों की मांग है कि छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित रुप से अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि हेमंत सोरेन सरकार पर राजनीतिक दबाव तेज हो चुका है। 
बता दें कि, 25 जुलाई को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच के तहत शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन हाल के वर्षों में झारखंड के सबसे बड़े छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलनों में से एक बन गया है। प्रदर्शनकारी 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और जेपीएससी और जेएसएससी में व्यापक सुधारों की मांग कर रहे हैं।

बीजेपी के विधायको ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
गुरुवार को झारखंड में विधानसभा के मानसून सभ के पहले दिन राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया है। 
एएनआई से बात करते हुए भाजपा विधायक आलोक चौरसिया ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी झारखंड सरकार की एजेंसियों जैसे जेपीएससी, जेएसएससी और सीजेएल के कामकाज के साथ-साथ राज्य भर में फैले भ्रष्टाचार, विशेष रूप से छात्रों के खिलाफ किए गए धोखाधड़ी के मामले में छात्रों के साथ मजबूती से और मुखरता से खड़ी है..."
विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार झारखंड के युवाओं का भविष्य "बेच रही है" और सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा, "कोई भी आपकी सीआईडी ​​और समिति पर भरोसा नहीं करता है।"

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की है
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को JPSC और JSSC परीक्षार्थियों से फोन पर बात की। छात्र नेता पीयूष कुमार ने बताया कि छात्रों ने परीक्षा रद्द करने, जांच और सुधारों की मांग की है। 
"हमने उन्हें अपनी मांगें बताईं, जैसे कि परीक्षा रद्द करना, जांच और सुधार। उन्होंने कहा कि वे हमारी मांगों के साथ हैं और वे इस मामले को सरकार के सामने उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वे छात्रों के साथ खड़े हैं और उनका समर्थन करते हैं... हमें अभी तक (सरकार के साथ) बैठक की तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है," कुमार ने कहा।
वहीं, छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि गांधी ने विरोध स्थल पर स्थिति के बारे में जानकारी ली। पासवान ने कहा, "उन्होंने हमसे यहां की स्थिति के बारे में पूछा। हमने उन्हें यहां परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के बारे में बताया। हमने उन्हें बताया कि झारखंड़ में कांग्रेस की सरकार है और उन्हें हमारी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे छात्रों के साथ खड़े हैं।"

11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अंतिम रूप दिया गया
JPSC और JSSC सुधार मंच के अनुसार, विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राज्य सरकार से बातचीत के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अंतिम रूप दे दिया है। इस ग्रुप में आठ छात्र प्रतिनिधि, एक वकील और दो तकनीकी विशेषज्ञ शामिल है। इस प्रतिनिधि में शामिल होने वाले लोग, पीयूष कुमार सिंह, रवींद्र पासवान, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, रवींद्र, अंकित कुमार और शालू सिंह हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.