होम
न्यूज़
चुनाव कार्यक्रम
पार्टी को जानें
जनता की राय
राज्य
चुनावी हलचल
CLOSE

Ujjain Lok Sabha Seat: उज्जैन लोकसभा सीट से आमने-सामने हैं महेश परमार और अनिल फिरोजिया

By LSChunav | May 11, 2024

चुनाव आयोग द्वारा देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों के साथ चुनावी मैदान में उतरना शुरूकर दिया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में 4 चरणों में चुनाव होने हैं। वहीं मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी कही जाने वाली उज्जैन लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होने हैं। इस सीट से भाजपा ने एक बार फिर अनिल फिरोजिया पर दांव लगाया है। तो वहीं कांग्रेस ने विधायक महेश परमार को मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं इस सीट का चुनावी समीकरण...

कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार
बता दें कि उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस ने महेश परमार को चुनावी रण में उतारा है। बता दें कि 44 साल के महेश परमार तराना से विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार विधायक बने थे। उनकी आय का मुख्य साधन वेयर हॉउस और कृषि है। साथ ही वह साल 2000 से जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। वहीं साल 2013 से 2018 तक वह जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस सरकार के समय परमार माधव कॉलेज जन भागीदारी के अध्यक्ष रहे। उन्होंने उज्जैन महापौर का भी चुनाव लड़ा था, लेकिन बहुत कम अंतर के साथ उनको हार का सामना करना पड़ा था।

बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया
भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर इस सीट से अनिल फिरोजिया को मौका दिया है। बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में फिरोजिया ने कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त के साथ जीत का स्वाद चखा था। इसके अलावा अनिल फिरोजिया 2 बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार वह लगातार दूसरी बार सांसदी का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पहले वह एक बार तराना विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा फिरोजिया ABVP, बजरंग दल, भाजयुमो बीजेपी के नगर और जिला इकाई से लेकर प्रदेश संगठन तक में कार्यरत रहे हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.